गुरुओं के विशाल समूह का श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र बनेडियाजी में आगमन हुआ। मुनिश्री के सानिध्य में शांतिधारा, अभिषेक किया गया। उसके पश्चात तेरहदीप मंडल विधान किया गया। मुनिश्री के सानिध्य में तत्पश्चात मुनिश्री का आहार हुआ। पढ़िए बनेडिया की यह पूरी खबर...
बनेडिया। अहो भाग्य आपके और हमारे भाग्य उदय आया है। गुरुओं के विशाल समूह का श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र बनेडियाजी में आगमन हुआ। धरती के भगवान चार्य शिरोमणि आचार्य रत्न 108 श्री विशुद्ध सागरजी महामुनिराज के परम शिष्य वात्सल्यमूर्ति मुनिश्री 108 प्रशम सागरजी महाराज, मुनिश्री 108 प्रणुत सागरजी महाराज, मुनिश्री 108 साध्य सागरजी महाराज, मुनिश्री 108 जयेंद्र सागरजी महाराज, मुनिश्री 108 विश्वमीत सागरजी महाराज का भव्य मंगल प्रवेश बनेडियाजी में दिनांक 6 अप्रैल रविवार प्रातः 7.30 बजे हुआ। पश्चात मुनिश्री के सानिध्य में शांतिधारा, अभिषेक किया गया। उसके पश्चात तेरहदीप मंडल विधान किया गया। मुनिश्री के सानिध्य में तत्पश्चात मुनिश्री का आहार हुआ।











