तारंगाजी सिद्ध क्षेत्र में सिद्ध चक्र महामंडल विधान पूर्ण : ससंघ के सानिध्य में श्रावकों ने कोटी शिला पर्वत की वंदना की
संवाददाता: Reporter: Shree Phal News•इंदौर•11/1/2026, 4:17:26 pm

तारंगाजी सिद्ध क्षेत्र पर आर्यिका सुदृढ़मति माताजी, आर्यिका सुप्रज्ञमति माताजी और आर्यिका देवयशमति माताजी ससंघ के सानिध्य में सिद्धचक्र महामंडल विधान की पूर्णाहुति की गई।खैरवाड़ा से पढ़िए, यह खबर...
खैरवाड़ा। तारंगाजी सिद्ध क्षेत्र पर आर्यिका सुदृढ़मति माताजी, आर्यिका सुप्रज्ञमति माताजी और आर्यिका देवयशमति माताजी ससंघ के सानिध्य में सिद्ध चक्र महा मंडल विधान की पूर्णाहुति की गई। हवन दोपहर एक बजे शुरू हुआ। पूर्णाहुति से पहले आदिनाथ पूजा, शांतिनाथ पूजा, संभवनाथ पूजा, तारंगाजी सिद्ध क्षेत्र पूजा, जिनवाणी पूजा और आचार्य सुनीलसागरजी की पूजा हुई। इसके बाद शांति मंत्रों द्रारा हवन की पूर्णाहुति करवाई गई। इसके बाद श्रीजी को संभवनाथ मंदिर में विराजमान किए। दिगंबर दशा हुमड समाज के अध्यक्ष वीरेंद्र वखारिया, नरेंद्र पंचोली और कुलदीप शाह ने बताया कि आर्यिका सुप्रज्ञमति माताजी ससंघ के सानिध्य में श्रावकों के साथ कोटी शिला पर्वत की वंदना हुई। पहाडी पर आर्यिका ससंघ ने सामायिक किया। सामायिक के बाद माताजी ससंघ और श्रावक सभी नीचे आए। विधान की पूर्णाहुति में खैरवाडा़ से काफी साधर्मी बंधु सपरिवार पधार कर हवन का लाभ लिया।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
बड़े बाबा की भक्ति का वास्तविक फल उनके मार्ग पर चलना है : मुनि श्री समतासागर जी
बड़े बाबा की भक्ति का वास्तविक फल उनके मोक्षमार्ग पर चलना है। मुनि श्री समतासागर जी ने कुण्डलपुर में आत्मजागरण, अभिषेक, शांतिधारा और धर्मसाधना का महत्व बताया। पढ़िए राजीव सिंघई की यह रिपोर्ट।
इंदौर • Shreephal Jain News • 4/8/2026, 4:51:43 pm
मुरैना बड़े जैन मंदिर से डेढ़ किलो से अधिक चांदी के तीन छत्र चोरी : सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, जैन समाज में आक्रोश
मुरैना के श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन पंचायती बड़ा मंदिर से भगवान मुनिसुव्रतनाथ की वेदी पर स्थापित चांदी के तीन छत्र चोरी हो गए। वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। मंदिर कमेटी ने पुलिस से आरोपी की गिरफ्तारी और छत्रों की बरामदगी की मांग की। पढ़िए श्रीफल साथी मनोज जैन नायक की यह रिपोर्ट।
मुरैना • Shreephal Jain News • 4/8/2026, 3:29:15 pm


