इंदौर। इंदौर में गुरुवार को धर्म की ऐतिहासिक बेला साकार हुई। जब मुनि श्री विशद सागर जी महाराज ससंघ की भव्य अगवानी एवं भव्य मिलन संपन्न हुआ। 15 दिनों में लगभग 500 किलोमीटर का कठिन पद विहार करके पधारे। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने कहा कि श्री के आगमन पर सकल दिगंबर जैन समाज ने मंगल कलश और जयकारों के साथ आत्मीय अगवानी एवं स्वागत किया। इस अवसर पर धर्म प्रभावना समिति के नवीन आनंद गोधा, हर्ष जैन, आकाश कोल, अक्षय कासलीवाल, राहुल जैन स्पोर्ट्स, धर्मेन्द्र जैन सिनकेम, रानी अशोक डोसी एवं श्रावक-श्राविकाएं बड़ी संख्या में उपस्थित होकर इस अवसर के साक्षी बने।
मुनि श्री सुधासागर जी महाराज की चरण वंदना की
अगवानी के पश्चात जब मुनि श्री विशद सागर जी महाराज ने मुनि श्री सुधासागर जी महाराज की चरण वंदना की तो गुरु-शिष्य परंपरा का वह भव्य मिलन समूचे वातावरण को भक्ति, विनय और श्रद्धा से सराबोर कर गया। उपस्थित जनसमुदाय भाव विभोर हो उठा और जिनशासन जयकारों और नमोस्तु शासन जयवंत हो से गूंज उठा। इस भव्य अगवानी एवं भव्य मिलन ने इंदौर के धर्म इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय जोड़ दिया।मुनिराजों के दर्शन और मंगल आशीर्वाद से सभी श्रावकों ने अपने जीवन को धन्य अनुभव किया। सकल समाज की ओर से पूज्य श्री के चरणों में कोटि-कोटि वंदन अभिनंदन।





