इंदौर। ईशान पत्रिका के आह्वान पर दानदाताओं के सहयोग से शासकीय माध्यमिक विद्यालय मगरखेड़ी (सांवेर) में अतिथियों के करकमलों द्वारा जब नन्हे-मुन्ने 80 बच्चों को निःशुल्क स्वेटर प्रदान किए गए तो बच्चों की मुस्कान ही सबसे बड़ा पुरस्कार बन गई। इस अवसर पर ईशान पत्रिका के संपादक सुनील कुमार जैन ईशान, दिगम्बर जैन समाज परिवहन नगर के अध्यक्ष नवनीत जैन, मंत्री देवचन्द जैन, दिगम्बर जैन महिला मंडल परिवहन नगर इंदौर की प्रमुख नविता जैन, अंतरराष्ट्रीय पोरवाड़ सामाजिक मंच देवास उज्जैन ज़ोन के अध्यक्ष संदीप जैन, कार्यकारिणी सदस्य संजय जैन (दुगवाड़ा वाले) उज्जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे। संस्था प्रधान सुभाष शर्मा द्वारा अतिथि स्वागत कर शाला में कराए जा रहे नवाचारों से अवगत कराया गया, जिसे सभी अतिथियों ने सराहा एवं शिक्षकों द्वारा छात्रों से कराई जा रही गतिविधियों की प्रशंसा की गई। अंत में आभार प्रदर्शन शिक्षिका गुंजा मीणा द्वारा किया गया।
शासकीय माध्यमिक विद्यालय मगरखेड़ी (सांवेर) में निःशुल्क स्वेटरों का वितरण : नन्हे हाथों में जब स्वेटर आया, हर चेहरे पर खुशियों का उजाला छाया

प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
अंबाह जैन समाज ने खोया अपना भीष्म पितामह : 92 वर्ष की उम्र में सुमतिचंद जैन का निधन
जैन समाज के वरिष्ठ समाजसेवी एवं मार्गदर्शक सुमतिचंद जैन (बरबाई वाले) का 92 वर्ष की आयु में विगत दिवस निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे।मुरैना/अंबाह से पढ़िए, श्रीफल साथी मनोज जैन नायक की यह खबर...
मुरैना/अंबाह • मनोज जैन नायक • 26-11-2026, 08:07 pm
हिंसा के साधन उपलब्ध कराना भी हिंसादान अनर्थदंड : आचार्य श्री उदारसागर जी ने कहा-वस्तु से अधिक महत्वपूर्ण है उसका उपयोग
प्रत्येक जीव के प्रति करुणा, संवेदना और अहिंसा का भाव रखना ही जैन धर्म की मूल भावना है। यह प्रेरणादायी विचार आचार्य श्री उदारसागर जी महाराज ने व्यक्त किए। मुरैना से पढ़िए, श्रीफल साथी मनोज जैन नायक की खबर...
मुरैना • मनोज जैन नायक • 26-11-2026, 07:22 pm



