भिंड। 15 अगस्त को हमारे देश को आजादी मिली। उस आजादी के नाम से श्री भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष विकेश मेहता के निर्देशन में श्री भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा एवं महिला महासभा जिला भिंड मध्यप्रदेश कार्यकारिणी ने अपने सभी पदाधिकारियों के साथ पौधरोपण किया। महासभा युवा अध्यक्ष अभिषेक जैन ने कहा कि 15 अगस्त के पावन अवसर पर देशभक्ति के साथ पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधरोपण किया गया। आइए, हम सब एक पेड़ लगाएं और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित भारत बनाएं।

जीवन के लिए जरूरी हैं पेड़

महासभा महिला अध्यक्ष रानी जैन ने कहा कि पौधरोपण करना हमारी धरती और जीवन को बचाने के लिए बहुत जरूरी है। पेड़ हमें जीने के लिए ऑक्सीजन देते हैं। हवा को साफ रखते हैं। बारिश लाते हैं। तापमान को नियंत्रित रखते हैं। इसके अलावा पेड़ मिट्टी का कटाव रोकते हैं और पशु पक्षी को घर देते हैं।

इनका सहयोग रहा

कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा एवं महिला महासभा भिंड, प्रज्ञा संघ, गुरु सेवा महिला मंडल, महिला मुनि भक्त, जिनागम पंथी जैन मित्र मंडल सहित अन्य लोग शामिल रहे।