पंचकल्याणक महोत्सव के महापात्रों का हुआ चयन : महोत्सव समिति ने सभी के पुण्य की अनुमोदना की
संवाददाता: Reporter: Shree Phal News•इंदौर•15/2/2026, 11:29:05 pm

पट्टाचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के ससंघ सानिध्य में 28 मार्च से 2 अप्रैल तक होने वाले ऐतिहासिक श्रीमज्जिनेंद्र जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा एवं गजरथ महोत्सव के मुख्य पात्रों का चयन किया गया। टीकमगढ़ से पढ़िए, मुकेश जैन लार की यह खबर...
टीकमगढ़। निकटवर्ती श्री दिगंबर जैन मंदिर लार में आयोजित होने वाले नवनिर्मित मानस्तम्भ जिन बिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के लिए आचार्य श्री विराग सागरजी महाराज के आशीर्वाद और परम प्रभावक शिष्य पट्टाचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के ससंघ सानिध्य में 28 मार्च से 2 अप्रैल तक होने वाले ऐतिहासिक श्रीमज्जिनेंद्र जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा एवं गजरथ महोत्सव के मुख्य पात्रों का चयन किया गया। मीडिया प्रभारी मुकेश जैन ने बताया कि माता-पिता शोभा सवाई चौधरी, ज्ञानचंद्र जैन(लार वाले) टीकमगढ़, सौधर्म इन्द्र सवाई चौधरी पूनम मनीष जैन(लार वाले) भिलाई, कुबेर इन्द्र सुलेखा देवेन्द्र जैन(लार वाले) उज्जैन, महायज्ञनायक रुपल राजीव निराला (लार वाले) इंदौर,ईशान इन्द्र आभा डॉ.अरविन्द्र जैन लार, यज्ञनायक शिवानी संयम जैन एवं मौसमी आकाश जैन लार, राजा श्रेयांश प्रीति विवेक जैन लार वाले टीकमगढ़, राजा सोम निधि प्रवीण जैन(लार वाले) दुर्ग भिलाई ,भरत चक्रवर्ती संगीता खुशाल चन्द्र दलपतपुर, भरत बाहुबल कुसुम पन्नालाल जैन(लार वाले) देवास, सनत कुमार इन्द्र अलका खुशालचन्द्र जैन (लार वाले) जबलपुर, महेन्द्र इन्द्र रुपाली नितिन जैन (लार वाले) बेंगलोर, महामंडलेश्वर प्रीति मयंक सिंघई लार, ध्वजारोहणकर्ता श्रद्धा जैन सवाई चौधरी जिनेश जैन टीकमगढ़, मंच उद्घाटनकर्ता सुनीता संतोष जैन एवं डॉ.मानसी डॉ.शुभम जैन संतोष मेडिकल टीकमगढ़ को श्रावकश्रेष्ठी बनने का सौभाग्य मिला। महोत्सव समिति ने सभी के पुण्य की अनुमोदना की।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
समन्वय का प्रेरक संदेश : श्वेतांबर परिवार ने कराया दिगंबर संत का चातुर्मास, इंदौर बना सामाजिक एकता का उदाहरण
इंदौर में श्वेतांबर समाज से जुड़े कांतिलाल जैन एवं अक्षय जैन द्वारा दिगंबर संत अंतर्मुखी मुनिश्री 108 पूज्यसागर महाराज का चातुर्मास आयोजित कराया जा रहा है। यह पहल जैन समाज में समन्वय, सद्भाव और पारस्परिक सम्मान का प्रेरक संदेश दे रही है। पढ़िए श्रीफल साथी की यह रिपोर्ट।
इंदौर • Shreephal Jain News • 3/8/2026, 9:06:09 pm
पेट भरता है भिखारी और भंडार भरता है साधु : मुनि पुंगव श्री सुधासागरजी महाराज
इंदौर में मुनि पुंगव श्री सुधासागरजी महाराज ने धर्मसभा में आहारचर्या, संतों के आगमन से घर की पवित्रता, पूजा के आत्मकल्याणकारी उद्देश्य और तीर्थयात्रा का महत्व बताया। मंगल कलश स्थापना तथा मुनिश्री के जीवन पर आधारित परीक्षा की जानकारी भी दी गई। पढ़िए श्रीफल साथी राजीव सिंघई की यह रिपोर्ट।
इंदौर • Shreephal Jain News • 3/8/2026, 8:26:45 pm


