इंदौर। भगवान पारसनाथ का निर्वाण महोत्सव मुकुट सप्तमी के उपलक्ष में प्रातः शहर के सबसे प्राचीन 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन नसिया जी में विशेष रूप से शांतिधारा और अभिषेक किया गया। अभिषेक के बाद भक्ति भाव से भगवान पारसनाथ का निर्वाण लाडू पारसनाथ भगवान की प्रतिमा के सामने चढ़ाया गया। हरिहर सिंह चौहान ने बताया कि इस अवसर पर नसिया ट्रस्ट के धीरेन्द्र कासलीवाल, वरिष्ठ अधिवक्ता वीर कुमार जैन, प्रकाशचन्द्र शास्त्री, महेंद्रकुमार जैन, राजेन्द्रकुमार जैन, राजेश जैन, विशाल जैन तथा उज्जवल जैन के साथ महिला मंडल ने भी उल्लास के अपनी सहभागिता निभाई।
शाम को महाआरती भक्ति भाव से वाद्य यंत्रों के मधुर स्वर लहरों के साथ छात्रावास छात्रों द्वारा युवा गायक संगम जैन द्वारा भक्ति भाव से भगवान पारसनाथ की भक्ति की गई। इस अवसर पर दीपक जैन, सचिन जैन, गोलू जैन, अंश जैन आदि उपस्थित थे।



