इंदौर। राष्ट्रीय खंडेलवाल (सरावगी) दिगम्बर जैन संगठन एवं महिला संगठन, केशरिया जैन गरबा मंच तथा विहर्ष सागर भक्त मंडल द्वारा आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा एवं राष्ट्रीय वीरों के रूप धरने की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आज आचार्य श्री सुनील सागर जी महाराज ससंघ के सान्निध्य में देशभक्ति के वातावरण में सम्पन्न हुई। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ रामाशाह मंदिर में अभिषेक के पश्चात हुआ। इसके बाद नेमीनाथ चौराहे पर समाजसेवी नवीन गोधा द्वारा झंडा वंदन किया गया। यहां से राजकमल बैंड की टीम ने धार्मिक एवं राष्ट्रीय गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियों के साथ यात्रा को आगे बढ़ाया। तिरंगा यात्रा में विशेष आकर्षण राष्ट्रीय वीरों के रूप में सजे बच्चे रहे, जिन्होंने अपनी शानदार वेशभूषा और देशभक्ति के भाव से यात्रा का गौरव बढ़ाया। नवकार आश्रम के बच्चों ने विशेष पोशाक में शानदार तैयारी के साथ सहभागिता की और तिरंगा यात्रा को देशप्रेम के रंग में रंग दिया। वहीं उन्मुक्त आश्रम के बच्चे भी राष्ट्रीय वीरों के रूप में यात्रा में शामिल हुए।

1003698082.jpg

आचार्य श्री के संघ की अगवानी की

मुनि श्री साध्य सागर जी महाराज ने आचार्य श्री के संघ की अगवानी की। मल्हारगंज जैन समाज के महिला, पुरुष एवं बच्चे बड़ी संख्या में तिरंगा यात्रा में शामिल हुए और देशभक्ति के नारों के साथ पूरे मार्ग को राष्ट्रभक्ति से गुंजायमान कर दिया। समाज के विभिन्न क्षेत्रों से प्रबुद्धजन एवं समाजसेवी भी राष्ट्रीय पर्व के इस आयोजन में सहभागिता करने पहुंचे। संस्थापक संदीप शीतल पहाड़िया ने बताया कि संयोजक दीपक पाटनी, निलेश साधना सेठी एवं पवन पाटोदी, रत्नत्रय ग्रुप तथा श्रीजी अभिषेक ग्रुप के सहयोग से मुनि संघ को विहार कराकर जैन कॉलोनी से रामाशाह मंदिर तक लेकर आए। वहीं इंद्रपुरी चातुर्मास कमेटी के इंदर सेठी एवं छावनी जैन समाज के महामंत्री देवेंद्र सेठी ने नेमीनगर से आचार्य संघ के साथ समाजजनों को तिरंगा यात्रा के लिए लेकर आने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

यात्रा प्रातः 7.15 बजे प्रारंभ हुई

आचार्य श्री सुनील सागर जी महाराज के निर्देशानुसार तिरंगा यात्रा प्रातः 7.15 बजे प्रारंभ होकर 8.15 बजे राजवाड़ा पहुंच गई। यात्रा में संरक्षक मनोज काला, सुनील गोधा, ज्योति सेठी, कैलाश लुहाड़िया, योगेंद्र काला, कमल काला, प्रफुल्लदृनीलम गोधा, नरेश काला, नरेंद्र छाबड़ा, विनोद गंगवाल, दिनेश गोधा, दीपिका गंगवाल, सोनल पहाड़िया, श्वेता काला, किरण कासलीवाल, नीरजदृप्रीति मोदी, पारस पांड्या, संदीपदृदीपाली बज, खुशबू गोधा, रश्मि पाटोदी, नितिन बडजात्या, राजकुमार पाटनी, कपूर पाटनी, विमल सेठी, तेजू गोधा, पंकज काला, सतीश कासलीवाल, राकेश साह, मुकेश जैन, कुशलराज जैन, विनोद कासलीवाल, वीरेंद्र बडजात्या, देवेंद्र सोगानी, पंकज जैन पाटनी, टोनी गंगवाल, यश काला, दिलीप गोधा, मन्नालाल सेठी, विवेक काला, आशीष गंगवाल, संजय वेद, विशाल काला, धीरज पहाड़िया, प्रसिद्ध वास्तुविद मृदुल गंगवाल, प्रत्यक्ष गंगवाल एवं पानीगांव से कैलाश चंद्र सेठी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों का उत्साह

तिरंगा यात्रा के साथ आयोजित राष्ट्रीय वीरों के रूप धरने की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने स्वतंत्रता संग्राम के वीरों एवं राष्ट्रनायकों के रूप धारण कर अपनी प्रतिभा और देशभक्ति का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रथम पांच स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया, जबकि अन्य सभी प्रतिभागी बच्चों को प्रोत्साहन पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता की निर्णायक दीपाली जी वैद्य जैन ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। आयोजक टीम ने उनके प्रति विशेष आभार व्यक्त किया। आयोजकों ने कहा कि यह आयोजन केवल एक तिरंगा यात्रा नहीं, बल्कि जैन समाज की राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्धता, देशभक्ति और सामाजिक एकता का प्रतीक है। राष्ट्रीय पर्व पर बड़ी संख्या में समाजजनों की सहभागिता ने यह संदेश दिया कि धर्म और राष्ट्रप्रेम साथ-साथ चलते हैं।

कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया

आयोजक टीम ने तिरंगा यात्रा को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए उपस्थित समस्त समाजजनों, बच्चों, महिला-पुरुषों, आश्रमों के बच्चों, सहयोगी संस्थाओं एवं सभी कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया। आयोजक टीम मनोज काला, संदीप-शीतल पहाड़िया, सुनील गोधा, ज्योति सेठी, राष्ट्रीय खंडेलवाल (सरावगी) दिगम्बर जैन संगठन एवं महिला संगठन] केशरिया जैन गरबा मंच एवं विहर्ष सागर भक्त मंडल उपस्थित रहे।