ह्रींकार तीर्थ पर भगवान की प्रतिमाएं विराजित हुईं : ध्वजदंड आरोहण एवं जिनालय उद्घाटन किया
संवाददाता: Reporter: Shree Phal News•इंदौर•26/2/2026, 12:58:03 am

आर्यिका 105 विकाम्या श्री एवं विगुंजन श्री की परिकल्पना बुधवार को साकार होते नजर आई, जब प्रातः अभिजीत शुभ मुहूर्त में 24 तीर्थकर की स्फटिक मणि की प्रतिमाएं एवं 458 अकृत्रिम जिनालय, चंदप्रभु मूलनायक की पाषाण एवं भगवान पार्श्वनाथ, आदिनाथ और शांतिनाथ की पंच धातु की प्रतिमाएं वेदी पर विराजमान की गईं। ’ह्रींकार तीर्थ से पढ़िए, यह खबर...
’ह्रींकार तीर्थ। आर्यिका 105 विकाम्या श्री एवं विगुंजन श्री की परिकल्पना बुधवार को साकार होते नजर आई, जब प्रातः अभिजीत शुभ मुहूर्त में 24 तीर्थकर की स्फटिक मणि की प्रतिमाएं एवं 458 अकृत्रिम जिनालय, चंदप्रभु मूलनायक की पाषाण एवं भगवान पार्श्वनाथ, आदिनाथ और शांतिनाथ की पंच धातु की प्रतिमाएं वेदी पर विराजमान की गईं। इससे पूर्व वेदी प्रतिष्ठा एवं वास्तु विधान संपन्न किया गया। आचार्य श्री विराग सागरजी महाराज के संघ की आर्यिका विशिष्ट मति माताजी सहित पूरा संघ एवं सौधर्म इंद्र सहित संपूर्ण इंद्र परिवार इस अयोजन में सम्मिलित हुए। नवीन जिनालय का उद्घाटन अशोक कोठिया, सरिता बदामी लाल, कमला देवी दिशांत एवं शुभि कोठिया परिवार ने किया। एक-एक करके सभी 24 लाभार्थियों ने जिनबिंब को वेदी पर स्थापित किया। इससे पूर्व पांडाल से रजतरथ से सभी प्रतिमाओं को ह्रीकार तीर्थ लाया गया। सभी संतों की अहार चर्या क्षेत्र में ही हुई। वात्सल्य सेवार्थ फाउंडेशन के नव निर्वाचित अध्यक्ष ने बताया कि ह्रींकार तीर्थ के कार्य को शीघ्र पूर्ण कर इस क्षेत्र को धार्मिक, आध्यात्मिक एवं धार्मिक पर्यटन के दृष्टि से विकसित किया जाएगा।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
विद्या समय पावन वर्षायोग का मंगल कलश स्थापित: आर्यिका श्री निष्काम मति माताजी ससंघ के जयकारों से गूंज उठा शिर गुप्पी का पांडाल
आर्यिका श्री निष्काम मति माताजी ससंघ का विद्या समय पावन वर्षायोग 2026 का भव्य मंगल कलश स्थापना शिरगुप्पी (कर्नाटक) में श्रद्धा, भक्ति एवं जयघोषों के बीच हुई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में माताजी के भक्त और श्रावक-श्राविकाएं मौजूद रहीं। शिरगुप्पी से पढ़िए, श्रीफल साथी अभिषेक अशोक पाटील की यह खबर...
इंदौर • Shreephal Jain News • 3/8/2026, 4:03:54 pm
मीठा बोलो, मधुर-भाषण से शत्रु भी मित्र बन जाता है: पट्टाचार्य श्री विशुद्धसागर जी ने सभा में धर्म का मर्म समझाया
ऋषभविहार, दिल्ली में विराजित पट्टाचार्य श्री विशुद्धसागर जी गुरुदेव ने धर्म-सभा में कहा कि जीवन में नैतिकता के साथ धर्म होना चाहिए। धर्म सुख-शांति का साधन है। ऋषभ विहार दिल्ली से पढ़िए, श्रीफल साथी अभिषेक अशोक पाटील की यह खबर...
इंदौर • Shreephal Jain News • 3/8/2026, 3:50:25 pm


