आर्यिका संघ का मंगल विहार पावागिरी में भव्य मंगल प्रवेश : आर्यिका संघ के सानिध्य में

आर्यिका श्री सृष्टिभूषण माताजी, आर्यिका श्री विश्वयश मती माताजी, आर्यिका श्री विमलमति माताजी का मंगल विहार नेमावर, सिद्धवरकूट के दर्शन अर्चना के बाद सिद्धक्षेत्र पावागिरी ऊन (खरगोन) में मंगल प्रवेश रविवार को हुआ। यहां दर्शन, वंदना, अर्चना की गई। ऊन खरगोन से पढ़िए, राजेश पंचोलिया की यह खबर...
ऊन (खरगोन)। आर्यिका श्री सृष्टिभूषण माताजी, आर्यिका श्री विश्वयश मती माताजी, आर्यिका श्री विमलमति माताजी का मंगल विहार नेमावर, सिद्धवरकूट के दर्शन अर्चना के बाद सिद्धक्षेत्र पावागिरी ऊन (खरगोन) में मंगल प्रवेश रविवार को हुआ। यहां दर्शन, वंदना, अर्चना की गई। रविवार को भूगर्भ से स्वप्न से प्रकट श्री महावीर स्वामी के दर्शन किए। आहार के बाद दोपहर को पंच पहाड़ी के वर्ष 1940 में निर्मित जिनालय में खड्गासन त्रिमूर्ति 12.5 फीट के श्री शांतिनाथ, 8 फीट के श्री कुंथूनाथ, श्री अरहनाथ श्रीजी, सहस्त्र कूट के 1008 प्रतिमाओं के दर्शन किए। आचार्य श्री वर्धमान सागर जी द्वारा वर्ष 2016 में प्रतिष्ठित श्री महावीर स्वामी और निर्वाण प्राप्त चार सिद्ध भगवान श्री स्वर्णभद्र, श्रीमणिभद्र, श्री नीलभद्र, श्री गुणभद्र के दर्शन किए। रात्रि में श्री जी आरती, गुरुभक्ति कर 48 दीपों से भक्तामर दीप अर्चना आर्यिका संघ के सानिध्य में हुआ। सोमवार को आहार चर्या के बाद एक दिवसीय सिद्धचक्र विधान हुआ। 2040 अर्ध्य का मंत्रोच्चार आर्यिका श्री सृष्टिभूषण माताजी और आर्यिका श्री विश्वयशमति माताजी ने किया।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
दशलक्षण और निमाड़ के परिवार सीरीज 5घर से मिले संस्कार बेटी के साथ यूनिवर्सिटी तक पहुंचे : पढ़ाई के बीच तनीषा कर रही चार उपवास, परिवार भी तप-संयम में आगे
मंडलेश्वर के नयन जैन परिवार में संतों से मिले संस्कार अगली पीढ़ी तक पहुंचे। मुरादाबाद में पढ़ रही बेटी तनीषा भी दशलक्षण में चार उपवास कर रही हैं।
इंदौर • सन्मति जैन काका • 21-09-2026, 11:32 pm
संयम की साधना से भक्तामर महाआरती तक गूंजा चंद्रप्रभु जिनालय : अभिषेक के लिए लगी कतारें, नन्हे बच्चों में भी दिखा उत्साह
बिजौलियां खुर्द के चंद्रप्रभु जिनालय में उत्तम संयम धर्म पर अभिषेक, पूजन और सामूहिक भक्तामर महाआरती हुई। श्रद्धालुओं के साथ बच्चों ने भी उत्साह से भाग लिया। त्रयोदशी पर णमोकार महामंत्र पाठ होगा।
बिजौलियां खुर्द • Shreephal Jain News • 21-09-2026, 10:42 pm



