अष्टापद बद्रीनाथ के कपाट 4 मई को खुलेंगे: आचार्य श्री प्रसन्न सागरजी को श्रीफल किया भेंट

आचार्य श्री प्रसन्न सागर महाराज मैनपुरी से विहार कर 2 मई को अष्टापद बद्रीनाथ में मंगल प्रवेश करेंगे। अष्टापद बद्रीनाथ तीर्थ के अध्यक्ष आदित्य कासलीवाल सहित समाजजनों और पदाधिकारियों ने आचार्यश्री को श्रीफल भेंटकर तीर्थ क्षेत्र के कपाट खोलने का समय और तारीख निश्चित करने का आग्रह किया। इंदौर से पढ़िए यह खबर...
इंदौर। अहिंसा संस्कार पद यात्रा के प्रणेता तीर्थराज सम्मेद शिखर पर्वत पर 557 दिनों की अखंड मौन-तप साधना करने वाले आचार्य श्री प्रसन्न सागर महाराज मैनपुरी से विहार कर 2 मई को अष्टापद बद्रीनाथ में मंगल प्रवेश करेंगे। राजेश जैन दद्दू ने बताया कि बुधवार को मैनपुरी में आचार्य श्री प्रसन्न सागर जी महाराज को अष्टापद बद्रीनाथ तीर्थ के अध्यक्ष आदित्य कासलीवाल, महामंत्री कीर्ति पांड्या और ट्रस्टी विजय काला ने श्रीफल भेंट किया और चर्चा कर अष्टापद तीर्थ क्षेत्र के कपाट खोलने का समय और तारीख निश्चित कर आचार्यश्री से आशीर्वाद प्राप्त किया।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
अनंत चतुर्दशी के साथ दशलक्षण महापर्व का श्रद्धापूर्वक समापन : महरौनी के जिनालयों में उमड़े श्रद्धालु, निकली जलविहार शोभायात्रा
महरौनी में दशलक्षण महापर्व के समापन पर विभिन्न जिनालयों में अभिषेक, शांतिधारा और सामूहिक पूजन हुए। मुनि विकौशलसागर महाराज के सान्निध्य में वासुपूज्य भगवान को निर्वाण लाडू अर्पित किया गया तथा क्षमावाणी पर्व मनाया गया। पढ़िए श्रीफल साथी राजीव सिंघई की रिपोर्ट।
महरौनी • राजीव सिंघई • 25-09-2026, 06:32 pm
जयपुर हाउस जैन मंदिर में वासुपूज्य भगवान को अर्पित किया निर्वाण लाडू : आचार्य सौभाग्यसागर के सान्निध्य में दशलक्षण महापर्व का समापन
आगरा के जयपुर हाउस स्थित शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में अनंत चतुर्दशी पर उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म की आराधना हुई। आचार्य सौभाग्यसागर महाराज ससंघ के सान्निध्य में महामस्तकाभिषेक, शांतिधारा, पूजन, निर्वाण लाडू अर्पण एवं 1008 मंगल आरती संपन्न हुई। पढ़िए श्रीफल संवाद की रिपोर्ट।
आगरा • Shreephal Jain News • 25-09-2026, 06:31 pm



