आचार्यरत्न श्री वर्धमान सागर जी महाराज सहित 18 त्यागियों की जन्म नगरी सनावद से 12 सदस्यी जैन समाज के प्रतिनिधि मंडल ने मुक्तागिरी जैन तीर्थक्षेत्र पहुंचकर आचार्य श्री विद्या सागर जी महाराज द्वारा प्रथम प्रदत्त आचार्य शिष्य आचार्य श्री समय सागर जी महाराज के दर्शन कर सनावद की ओर विहार कर नगर पधारने के लिए श्रीफल समर्पित किए। सनावद से पढ़िए, सन्मति जैन काका की यह खबर...
सनावद। नगर गौरव आचार्यरत्न श्री वर्धमान सागर जी महाराज सहित 18 त्यागियों की जन्म नगरी सनावद से 12 सदस्यी जैन समाज के प्रतिनिधि मंडल ने मुक्तागिरी जैन तीर्थक्षेत्र पहुंचकर आचार्य श्री विद्या सागर जी महाराज द्वारा प्रथम प्रदत्त आचार्य शिष्य आचार्य श्री समय सागर जी महाराज के दर्शन कर सनावद की ओर विहार कर नगर पधारने के लिए श्रीफल समर्पित किए।

आचार्य श्री समय सागर जी महाराज के साथ नगर में जन्मे मुनि श्री प्रशस्त सागर जी महाराज एवं बड़वाह नगर के गौरव मुनि श्री मल्लिसागर सागर जी महाराज संघस्थ होकर आचार्य श्री के साथ सहायक होकर धर्म प्रभावना कर रहे हैं। इस अवसर पर प्रशांत चौधरी, सुनील जैन डीपीएस, मुकेश जैन, रजनीश जैन, राजेश जैन, राजा जैन, आशीष झांझरी, सुनील पावणा, वारिश जैन, विशाल चौधरी, पुष्पेंद्र जैन, अक्षय सराफ उपस्थित थे।