170 वां रविवारीय अभिषेक, शांतिधारा की गई : बाहुबली अभिषेक मंडल इंदौर की है अनूठी पहल

बाहुबली अभिषेक मंडल इंदौर की ओर से रविवार को 170 वां रविवारीय अभिषेक, शांतिधारा, पूजन 1008 श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर शीतल नगर साकेत में हुआ। इसके बाद मंडल के सभी सदस्य, सपरिवार अरिहंत फार्म हाउस पर पहुंचे। इंदौर से पढ़िए, श्रीफल साथी राजेश जैन की यह खबर...
दौर। बाहुबली अभिषेक मंडल इंदौर की ओर से रविवार को 170 वां रविवारीय अभिषेक, शांतिधारा, पूजन 1008 श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर शीतल नगर साकेत में हुआ। इसके बाद मंडल के सभी सदस्य, सपरिवार अरिहंत फार्म हाउस पर पहुंचे। वहां सभी का स्वल्पाहार, गेम्स्, तम्बोला, सभी के भोजन की व्यवस्था की गई। मंडल के सदस्यों द्वारा एक शार्ट मीटिंग आयोजित की गई। मीटिंग का उद्देश्य था सभी लोगों को अभिषेक पूजन क्रिया से जोड़ना और जैन धर्म की प्रभावना करना है। मुख्य अतिथि आरके जैन (रानेका इंडस्ट्रीज) उपस्थिति रहे। यह मंडल इंदौर के लगभग सभी जिनालय में अभिषेक पूजन कर चुके हैं और दूसरा संस्करण (सेकेंड राउंड) शुरू कर दिया है। इस आयोजन में महिला मंडल द्वारा रोचक गेम्स् और तम्बोला खिलाया गया। जिसमे मुख्य भूमिका मोना जैन, सुहानी जैन, रूबी सेठी, पूनम जैन, वन्दना जैन, रश्मि जैन की रही। इस आयोजन के पुण्यार्जक अमित सेठी, राजीव जैन सोंरया, नरेन्द्र जैन, सनी जैन जेएमबी, मयंक जैन, विनीत जैन, आशीष जैन, प्रदीप सेठी,राजीव जैन मां विहार, प्रियांशु जैन (सांसद प्रतिनिधि), गौरव जैन रहे।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
देव शास्त्र गुरु की आराधना से पार होता संसार सागर : आचार्य कल्प पुण्यसागर जी ने कहा-सेवा-दान से मिटती है दरिद्रता
भक्तामर विधान के 44वें दिन 17 पुण्यार्जक परिवारों ने 48 अर्घ्य चढ़ाए। अब इसके चार दिन शेष हैं। आचार्यश्री शांति सागर जी महाराज की स्मृति में बच्चों ने जीवंत झांकी सजाई। वयोवृद्ध श्रावकों का सम्मान कार्यक्रम में सम्मान किया गया। धरियावद से पढ़िए, श्रीफल साथी अशोककुमार जेतावत की यह रिपोर्ट...
धरियावद • अशोक कुमार जेतावत • 13-09-2026, 07:49 pm
कलाकुंज जैन मंदिर में 44 दिवसीय विधान में अर्पित किए अर्घ्य : संगीतमय भक्ति और जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने लिया पूजन का लाभ
श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर,कलाकुंज, मारुति स्टेट में वात्सल्य सेवा समिति, कलाकुंज अवधपुरी के तत्वावधान में चल रहे 44 दिवसीय पार्श्वनाथ कल्याण स्तोत्र मंदिर विधान का पंचम दिवस रविवार को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। आगरा से पढ़िए, शुभम जैन की यह खबर...
आगरा • Shreephal Jain News • 13-09-2026, 07:48 pm



