प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जताया आभार : जैन अध्ययन केंद्र और जैन पांडुलिपि विज्ञान केंद्र की स्थापना की स्वीकृति

सम्पूर्ण भारत वर्षीय जैन समाज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हार्दिक धन्यवाद और आभार व्यक्त किया है कि उन्होंने 'जैन अध्ययन केंद्र' और 'जैन पांडुलिपि विज्ञान केंद्र' की स्थापना की स्वीकृति दी। जैन कृतज्ञ है कि महामहिम संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी, चर्या शिरोमणि आचार्य विशुद्ध सागर जी महाराज के सपनों को साकार करने के लिए उन्होंने यह ऐतिहासिक कदम उठाया है। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट...
इंदौर। सम्पूर्ण भारत वर्षीय जैन समाज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हार्दिक धन्यवाद और आभार व्यक्त किया है कि उन्होंने 'जैन अध्ययन केंद्र' और 'जैन पांडुलिपि विज्ञान केंद्र' की स्थापना की स्वीकृति दी। जैन कृतज्ञ है कि महामहिम संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी, चर्या शिरोमणि आचार्य विशुद्ध सागर जी महाराज के सपनों को साकार करने के लिए उन्होंने यह ऐतिहासिक कदम उठाया है। भारत सरकार द्वारा जैनधर्म की संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए जैन अध्ययन केन्द्र हेतु 25करोड़ एवं जैन पांडुलिपि विज्ञान केन्द्र हेतु 40 करोड़ रुपए अनुदान की घोषणा से भारत वर्षीय जैन समाज हर्षित है। इंदौर दिगम्बर जैन समाज सामाजिक संसद के मंत्री डॉ. जैनेन्द्र जैन, सुशील पांड्या, महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल, फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश विनायका, राजेश जैन दद्दू, हंसमुख गांधी, टीके वेद, राजीव जैन बंटी, परवार समाज महिला संगठन की अध्यक्ष मुक्ता जैन, सारिका जैन आदि ने कहा है कि प्रधानमंत्री की जैन धर्म के प्रति दूरदृष्टि और 'विरासत से विकास, विरासत से संवर्धन' के आदर्श के अनुरूप, ये केंद्र जैन दर्शन, शिक्षा, अनुसंधान और जैन साहित्य के संरक्षण में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
राजकीय महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में मनाया क्षमावाणी पर्व : विद्वान प्रकाश जैन नरवान शास्त्री ने बताया उत्तम क्षमा का महत्व
जयपुर के राजकीय महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में क्षमावाणी पर्व पर ‘उत्तम क्षमा’ विषयक व्याख्यान आयोजित हुआ। विद्वान प्रकाश जैन नरवान शास्त्री ने छात्राओं को क्षमा, आत्मशुद्धि, समता और सद्भाव का संदेश दिया। पढ़िए श्रीफल साथी पदम जैन बिलाला की यह रिपोर्ट।
जयपुर • पदम जैन बिलाला • 01-10-2026, 03:13 pm
धर्म संकट दूर करने का साधन नहीं, आत्मा के जागरण का मार्ग है : मुनिश्री सुधासागर जी ने कहा—भगवान से सौदा नहीं, समर्पण चाहिए
इंदौर के दलालबाग में मुनिपुंगव श्री सुधासागर जी महाराज ने धर्मसभा में कहा कि धर्म केवल संकट निवारण या इच्छा-पूर्ति का माध्यम नहीं, बल्कि दृष्टि और जीवन को बदलने वाला आत्मजागरण का मार्ग है। पढ़िए श्रीफल साथी राजेश जैन दद्दू की यह रिपोर्ट।
इंदौर • राजेश जैन दद्दू • 01-10-2026, 03:12 pm



