ललितपुर.अशोक जैन | अखिल भारतीय संस्था तरुण मित्र परिषद की ओर से 44वां विराट दिव्यांग कैम्प रविवार 2 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे कोतवाली के पास रैन बसेरा, ललितपुर में लगाया जाएगा ।परिषद के महासचिव अशोक जैन ने बताया कि अवीर जैन व दिव्या जैन के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में श्रीमती शबनम जैन परिवार ( मै. महावीर ट्रांसमिशन ) नोएडा के सहयोग से आयोजित इस कैम्प में दिव्यांगों को कृत्रिम हाथ व पैर, पोलियोग्रस्त बच्चों को कैलिपर्स, ऑर्थोशोज़, स्टिक आदि के अतिरिक्त श्रवणहीन बुजुर्गों को श्रवणयंत्र आदि प्रदान करने के लिए नाप ली जाएगी और 16 अक्टूबर को यहीं ये उपकरण वितरित किए जाएंगे ।
कैम्प संयोजक समकित जैन के अनुसार इस कार्यक्रम में राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ मुख्य अतिथि, विधायक राम रतन कुशमवाहा विशिष्ट अतिथि व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जे. एस. बक्शी, उद्घाटकर्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे । नगर पालिका अध्यक्षा श्रीमती रजनी घनश्याम साहू, कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगी । विदित है कि परिषद सोनागिर में ऐसे दिव्यांग कैम्प पूर्व में भी लगा चुकी है ।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
मल्हारगंज स्थित बीस पंथी मंदिर में चातुर्मास साधना कर रहे मुनि श्री 108 साध्य सागर जी महाराज का नवां दीक्षा दिवस मोदी जी की नसिया प्रांगण में आचार्य श्री 108 विप्रणत सागर जी महाराज के सानिध्य में भक्तिभाव से मनाया गया। इंदौर से पढ़िए, श्रीफल साथी मनमोहन झांझरी की यह रिपोर्ट...
मुरैना के बड़े जैन मंदिर में आचार्य श्री उदारसागर जी महाराज ने सम्यग्दर्शन को मोक्षमार्ग की निर्णायक शुरुआत बताया। मुनि श्री उपशांतसागर जी महाराज ने श्रद्धालुओं से क्षणिक सांसारिक सुखों के पीछे जीवन व्यर्थ न करने का आह्वान किया। पढ़िए श्रीफल साथी मनोज जैन नायक की यह रिपोर्ट।