श्री परेड जैन मंदिर में किया प्रतिभाओं का सम्मान : अंबाह और पोरसा के दो दर्जन विद्यार्थियों को मिला यह सम्मान

श्री परेड जैन मंदिर में मंगलवार रात्रि अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन शाखा अंबाह द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह किया गया। कार्यक्रम मुनिश्री विगुण सागर जी महाराज के मंगल सानिध्य में संपन्न हुआ। अंबाह से पढ़िए, अजय जैन की यह रिपोर्ट...
अंबाह। श्री परेड जैन मंदिर में मंगलवार रात्रि अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन शाखा अंबाह द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह किया गया। कार्यक्रम मुनिश्री विगुण सागर जी महाराज के मंगल सानिध्य में संपन्न हुआ। समारोह में अंबाह और पोरसा क्षेत्र के करीब दो दर्जन मेधावी विद्यार्थियों को शील्ड, मेडल, दुपट्टा, माला एवं मिठाई देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि अंजलि जिनेश जैन रहीं। विशिष्ट अतिथि रवि भदौरिया एवं वीरेश कुशवाह ने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और सफलता के लिए निरंतर प्रयास का संदेश दिया। मुनिश्री विगुण सागर जी महाराज ने शिक्षा के साथ संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में महेश चंद जैन, नरेश चंद जैन गुरुजी, अमित जैन टकसारी, कुलदीप जैन, आनंद जैन टकसारी, सोनू गोयल, हिमांशु अग्रवाल, किशोरी गुप्ता, पूजा गुप्ता, गीता जगन्नाथ गुप्ता, रजनी जैन, कपिल जैन केपी, आकाश जैन, आशु जैन, विकास जैन, श्रेयांस जैन, ओपी जैन, राहुल जैन, पूरन चंद जैन, संतोष जैन, विकास जैन पाडे, लबली जैन, राजकुमार जैन एवं वीरेंद्र जैन सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे। अध्यक्ष अमित जैन टकसारी ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
मान और अहंकार का त्याग कर विनम्रता अपनाना ही उत्तम मार्दव धर्म : सर्वतोभद्र जिनालय में भक्ति और साधना के साथ हुई दशलक्षण महापर्व के दूसरे दिन की आराधना
आगरा के सर्वतोभद्र जिनालय में दशलक्षण महापर्व के दूसरे दिन उत्तम मार्दव धर्म की आराधना हुई। अभिषेक, शांतिधारा, पूजन और तत्त्वार्थ सूत्र वाचन के बीच श्रद्धालुओं ने अहंकार त्यागकर विनम्रता अपनाने का संकल्प लिया। पढ़िए श्रीफल साथी शुभम जैन की यह रिपोर्ट।
आगरा • Shreephal Jain News • 17-09-2026, 06:45 pm
क्षमा वीरों का आभूषण, लेकिन भावों की निर्मलता के बिना क्षमा अधूरी : सागवाड़ा के जैन मंदिरों में भक्तिभाव से मनाया जा रहा पर्युषण पर्व
सागवाड़ा में पर्युषण पर्व के प्रथम दिन उत्तम क्षमा धर्म की आराधना हुई। आचार्य कनकनंदी गुरुदेव ने अंतरराष्ट्रीय वेबिनार में क्षमा का आध्यात्मिक स्वरूप समझाते हुए कहा कि केवल क्रोध दबाना क्षमा नहीं, भावों की निर्मलता, समता और सहिष्णुता आवश्यक है। पढ़िए श्रीफल साथी अजीत कोठिया डडूका की यह रिपोर्ट।
सागवाड़ा (राजस्थान) • Shreephal Jain News • 17-09-2026, 06:43 pm



