कार्यकाल के अन्तिम दिन मुनि श्री सुधासागर महाराज को श्रीफल अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त कियान्यूज़ सौजन्य- राजीव सिंघई ललितपुर। ललितपुर रेलवे स्टेशन के प्रबंधक श्रयांस चंद जैन द्वारा 4 वर्ष पूर्व ही रेलवे सेवा से स्वेच्छिक सेवानिवृत्ति लेने पर अखिल भारतीय स्टेशन मास्टर एसोसियेशन के तत्वावधान में हुए कार्यक्रम में रेलवे के प्रशासनिक अधिकारियों एवं स्टाफ ने उन्हें सम्मानित कर विदाई दी। इस मौके पर -हजयांसी मण्डल परिचालन प्रबंधक दिनेश जैन, सहायक मंडल चिकित्साधिकारी डा. संजय सिंह, मंडल सिंगनल अभियंता, मंडल रेलपथ अभियंता, अखिल भारतीय स्टेशन मास्टर एसोसियेशन के मंडल सचिव अजय दुबे, कोषाध्यक्ष लक्ष्मण रिछारिया, दिनेश त्यागी, सीपी जैन ने श्रयांस जैन के कार्यकाल की प्रशंसा की। इन लोगों ने बताया कि इन्हें मंडल रेल महाप्रबंधक एवं रेल प्रबंधक पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। इस मौके पर परिवहन निरीक्षक डीके चतुर्वेदी, सहायक प्रबंधक देवेन्द्र चतुर्वेदी, राकेश कुमार, राघवेन्द्र सिंह, एसएल राठौर, अनूप तिवारी,मनोज तिवारी, नितिन शर्मा, गणेश कीर्ति मिश्रा,वीके व्यास आदि उपस्थित रहे। मंगलवार को प्रातःकाल श्रयांस जैन ने अपनी सेवा के अन्तिम दिन मुनि श्री सुधासागर महाराज को श्रीफल अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके उपरान्त सेवानिवृत्ति पर जैन मिलन सिविल लाइन ने विदाई समारोह में क्षेत्रीय अध्यक्ष महेन्द्र जैन पंचमनगर, मंत्री विजय जैन लागौन, शाखा अध्यक्ष सतीश जैन बजाज, कोषाध्यक्ष देवेन्द्र जैन बम्हौरी, चन्द्रकुमार लोहिया, स्वतंत्र मोदी, विजय जैन एड, सुरेश बाबू जैन, अनिल अलया, जिनेन्द्र जैन पाय, संजय जैन, इंजी. नेमिचंद जैन, सुनील सराफ, राजकुमार सराफ, लालचंद गदयाना, मनोजसिंघई, अभिलाष जैन जैनिथ, अक्षय अलया, नरेन्द्र जैन गदयाना, डा. सुनील जैन आदि ने श्रयांस जैन को कर्मठ सामाजिक कार्यकर्ता बताते हुए सामाजिक क्षेत्र में आगे रहने का आह्वान किया।स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति पर स्टेशन मास्टर श्रयांस जैन हुए सम्मानित

प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
संत के दो जन्म होते हैं,पहला जन्म मां देती है तो दूसरा गुरु : मुनि साध्य सागर जी का नवां दीक्षा दिवस मनाया
मल्हारगंज स्थित बीस पंथी मंदिर में चातुर्मास साधना कर रहे मुनि श्री 108 साध्य सागर जी महाराज का नवां दीक्षा दिवस मोदी जी की नसिया प्रांगण में आचार्य श्री 108 विप्रणत सागर जी महाराज के सानिध्य में भक्तिभाव से मनाया गया। इंदौर से पढ़िए, श्रीफल साथी मनमोहन झांझरी की यह रिपोर्ट...
इंदौर • Shreephal Jain News • 06-10-2026, 09:10 pm
सम्यग्दर्शन से बड़ा कोई कल्याणकारी तत्व नहीं : मिथ्यादर्शन भव-भव के भ्रमण का कारण—आचार्य उदारसागर
मुरैना के बड़े जैन मंदिर में आचार्य श्री उदारसागर जी महाराज ने सम्यग्दर्शन को मोक्षमार्ग की निर्णायक शुरुआत बताया। मुनि श्री उपशांतसागर जी महाराज ने श्रद्धालुओं से क्षणिक सांसारिक सुखों के पीछे जीवन व्यर्थ न करने का आह्वान किया। पढ़िए श्रीफल साथी मनोज जैन नायक की यह रिपोर्ट।
मुरैना • मनोज जैन नायक • 06-10-2026, 06:46 pm



