सूर्य की बदली दिशा, गर्मी बढ़ेगी - ज्योतिषाचार्य डॉ. हुकुमचंद जैन: आज से रात छोटी, दिन होने लगेंगे बड़े

वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य डॉ. हुकुमचंद जैन ने बताया कि इस दिन से सूर्य अपनी दिशा परिवर्तन करता हुआ दक्षिणी गोलाद्र्ध से उत्तरी गोलाद्र्ध में प्रवेश करता है, जिससे सूर्य की किरणें उत्तरी गोलाद्र्ध वाले देशों में पृथ्वी पर सीधी पडऩे लगती हैं। इससे प्रतिदिन गर्मी बढ़ती जाती है। धीरे-धीरे दिन बड़े और रातें छोटी होती जाएगी। पढि़ए मनोज जैन नायक की रिपोर्ट...
ग्वालियर।आज से सूर्य ने अपनी दिशा बदली है, जिससे दिन बड़े और रातें छोटी होने लगेगी। गर्मी का प्रकोप भी बढ़ता जाएगा। 21 मार्च गुरुवार आज दिन और रात बराबर समय 12-12 घण्टे के होंगे। अब हर दिन रातें छोटी होती जाएगी और दिन का समय बढ़ता जाएगा। वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य डॉ. हुकुमचंद जैन ने बताया कि इस दिन से सूर्य अपनी दिशा परिवर्तन करता हुआ दक्षिणी गोलाद्र्ध से उत्तरी गोलाद्र्ध में प्रवेश करता है, जिससे सूर्य की किरणें उत्तरी गोलाद्र्ध वाले देशों में पृथ्वी पर सीधी पडऩे लगती हैं। इससे प्रतिदिन गर्मी बढ़ती जाती है। धीरे-धीरे दिन बड़े और रातें छोटी होती जाएगी। दिन बड़े होते-होते 13 घंटे 45 मिनिट तक और रातें केवल 10 घण्टे 15 मिनट रह जाएगी।21 जून के सबसे बडा दिन और रात सबसे छोटी होगी ज्योतिषाचार्य डॉ. हुकुमचंद जैन के अनुसार आज से सूर्य उत्तरी गोलाद्र्ध सायन मेष राशि में प्रवेश करता है। इस बजह से उत्तरी गोलाद्र्ध में आने वाले देश, शहरों में भी दिन बड़ी रातें छोटी होती जाएगी और भीषण गर्मी होती जाएगी। जबकि दक्षिणी गोलाद्र्ध वाले देश शहरों में इस के विपरीत राते बड़ी दिन छोटे होते जाएगे, वहां सर्दी बढ़ती जाएगी। जैन ने बताया कि पृथ्वी को भौगोलिक क्षेत्र के आधार पर दो भागों ने विभाजित किया गया है। उत्तरी गोलाद्र्ध और दक्षिणी गोलाद्र्ध। यह पृथ्वी की मध्य रेखा से किया गया है, जिसे भूमध्य रेखा या विषुवत रेखा कहते है। इसके उत्तरी भाग को उत्तरी गोलाद्र्ध एवं दक्षिणी भाग को दक्षिणी गोलाद्र्ध भी कहते है।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
टीएमयू के यूपी राइज-2026 में इन्नोवेशन करियर और स्टार्टअप्स पर मंथन : ओरल केयर इन्नोवेटर्स ने जीता 25 हजार का शीर्ष खिताब
तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी में टाइम्स नेटवर्क और ज़ूम के सहयोग से सजा प्रदेश का सबसे बड़ा कैंपस इन्नोवेशन और करियर ड्राइव में ओरल केयर इन्नोवेटर्स ने 25 हजार का शीर्ष खिताब जीता। मुरादाबाद से पढ़िए, प्रो. श्यामसुंदर भाटिया की यह रिपोर्ट....
मुरादाबाद • Shreephal Jain News • 01-10-2026, 01:10 pm
हनुमान चौराहा एवं जत्ती कटरा जैन मंदिर में वार्षिक कलशाभिषेक : जलयात्रा, 1008 कलशाभिषेक और क्षमावाणी महापर्व से गूंजा भक्तिमय वातावरण
आगरा में श्री महावीर स्वामी एवं शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिरों के संयुक्त आयोजन में जलयात्रा, कलशाभिषेक और क्षमावाणी महापर्व संपन्न हुआ। सायं 108 दीपकों से आरती एवं भजन संध्या हुई। पढ़िए श्रीफल साथी शुभम जैन की रिपोर्ट।
आगरा • Shreephal Jain News • 30-09-2026, 09:19 pm



