पारसनाथ। बनारस से कोडरमा, गया एवं धनबाद होते हुए रांची चलने वाली वंदे भारत ट्रेन में पारसनाथ इसंरी स्टेशन पर ठहराव के लिए क्षेत्रीय सांसद डॉ. लक्ष्मी कांत वाजपेई जी द्वारा रेल मंत्रालय एवं प्रधानमंत्री से लगातार निवेदन किया गया था।

जिसके फलस्वरूप रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा 23 अगस्त को इसके ठहराव की स्वीकृति दे दी गई है l इंदौर दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के मंत्री डॉ. जैनेन्द्र जैन, हंसमुख गांधी, टीके वेद, राजेश जैन दद्दू आदि समाज जन ने हर्ष व्यक्त करते हुए रेल मंत्री जी का आभार व्यक्त किया।