देश-विदेश से पहुंच रहे हैं श्रद्धालु : जनसंत गुरु का आशीर्वाद लेने पहुंचे प्रदेश संयोजक डॉ. सुधांशु गुप्ता

श्री नन्हे मंदिर, हनुमानताल में अमृतमय पावन वर्षायोग के तहत श्रद्धालुओं की एक बड़ी संख्या देश-विदेश से पहुंच रही है। श्रद्धालु पूज्य जनसंत गुरु विरंजन सागर जी मुनिराज के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। इसी श्रृंखला में मध्य प्रदेश भाजपा के विदेश संपर्क विभाग के प्रदेश संयोजक डॉ. सुधांशु गुप्ता का आगमन हुआ। पढ़िए राजेश जैन रागी की रिपोर्ट...
जबलपुर। यहां के श्री नन्हे मंदिर, हनुमानताल में अमृतमय पावन वर्षायोग के तहत श्रद्धालुओं की एक बड़ी संख्या देश-विदेश से पहुंच रही है। श्रद्धालु पूज्य जनसंत गुरु विरंजन सागर जी मुनिराज के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। इसी श्रृंखला में मध्य प्रदेश भाजपा के विदेश संपर्क विभाग के प्रदेश संयोजक डॉ. सुधांशु गुप्ता का आगमन हुआ। उन्होंने पूज्य गुरुदेव के चरणों में श्रीफल अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने पूज्य श्री के साथ विशेष चर्चा करते हुए वर्तमान समय में व्यक्ति के जीवन पर प्रकाश डाला। डॉ. गुप्ता ने कहा, "जहां भी संत का समागम होगा, मैं वहां उपस्थित अवश्य रहूंगा।" इस मौके पर चातुर्मास सेवा समिति की अध्यक्ष डॉ. निधि जैन तारबाबू, बसंत गढ़ावाल जी, चिराग जैन, राहुल क्रॉकरी, रोहित जैन रोमी, अभिषेक जैन आदि ने डॉ. सुधांशु गुप्ता का तिलक और माल्यार्पण कर स्वागत किया और पूज्य गुरुदेव का छाया चित्र भेंट किया।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
जनकपुरी में क्षमावाणी पर्व पर सहस्त्रकूट जिनालय के महामस्तकाभिषेक की घोषणा : 18 अक्टूबर को 1008 जिनेंद्र भगवान के अभिषेक-शांतिधारा का होगा आयोजन
जयपुर के जनकपुरी-ज्योतिनगर जैन मंदिर में क्षमावाणी पर्व पर सहस्त्रकूट जिनालय में विराजित 1008 जिनबिंबों के महामस्तकाभिषेक की घोषणा हुई। यह आयोजन 11 से 18 अक्टूबर के सहस्रनाम विधान के अंतर्गत होगा। पढ़िए श्रीफल साथी पदम जैन बिलाला की रिपोर्ट।
जयपुर • पदम जैन बिलाला • 28-09-2026, 12:47 pm
पावई जी में 29 सितंबर को होगा नमिनाथ भगवान का महामस्तकाभिषेक : वार्षिक मेला महोत्सव में पूजन, विधान, शोभायात्रा और आरती के आयोजन
भिंड से 22 किलोमीटर दूर रत्नगिरि पावई जी अतिशय क्षेत्र में 29 सितंबर को भगवान नमिनाथ का महामस्तकाभिषेक एवं वार्षिक मेला महोत्सव होगा। श्रद्धालुओं के लिए वात्सल्य भोज और निःशुल्क बस व्यवस्था रहेगी। पढ़िए श्रीफल साथी सोनल जैन की रिपोर्ट।
भिंड • सोनल जैन • 28-09-2026, 12:45 pm



