डडूका। दिगंबर जैन पाठशाला में बॉयज और गर्ल्स के लिए परिस्थिति आधारित म्यूजिक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पाठशाला प्रेरक अजीत कोठिया के निर्देशन में हुई इस प्रतियोगिता में 16 बच्चों ने हिस्सा लिया। पांच राउंड की इस प्रतियोगिता में बच्चों ने सम्मेदशिखर यात्रा, जिनवाणी स्तुति, आलोचना पाठ, गिरनार यात्रा, महाअर्घ्य , विद्यासागर, पर्यूषण तथा रथोत्सव आधारित क्विज का संगीतमय जवाब दिया।
आयोजन में विजेता रियल जैन तथा सिद्धम जैन की टीम रही। उप विजेता दीक्षिता जैन तथा चर्या जैन की टीम रही। विजेताओं को सम्मानित किया गया।



