निमाड़ महिला मंडल के तत्वावधान में शनिवार को जैन मंदिर श्री सिद्धचक्र महामंडल का आयोजन किया जाएगा। धामनोद से दीपक प्रधान की रिपोर्ट...
धामनोद। निमाड़ महिला मंडल के तत्वावधान में शनिवार को जैन मंदिर श्री सिद्धचक्र महामंडल का आयोजन किया जाएगा। निमाड़ महिला मंडल इकाई जैन मंदिर में श्री सिद्धचक्र मंडल में भक्तिभाव से पूजन और अर्चन करेगी। यह जानकारी महिला मंडल अध्यक्ष प्रभा प्रधान ने दी। उन्होंने बताया कि समाज जन से धर्म लाभ लेने का आह्वान किया गया है। शनिवार को दोपहर एक बजकर तीस मिनट पर यह विधान प्रारंभ होगा।




