श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, शालीमार एनक्लेव, कमला नगर में श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्वशांति महायज्ञ प्रारंभ हुए। इससे पहले भव्य घटयात्रा श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर कमला नगर से निकाली गई। पढ़िए विस्तृत रिपोर्ट
आगरा। श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, शालीमार एनक्लेव, कमला नगर में श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्वशांति महायज्ञ प्रारंभ हुए। इससे पहले भव्य घटयात्रा श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर कमला नगर से प्रारंभ हुई, जिसमें 108 महिलाएं कलश लेकर चली। वहीं बैंड बाजों के साथ श्रीजी पालकी पर सवार हुए और भव्य पालकी यात्रा निकाली गई। यह यात्रा श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर पर आकर पूर्ण हुई। विधान के प्रथम दिन 8 अर्घ्य चढ़ाए गए।
विधान के पुण्यार्जाक बनने का सौभाग्य प्रदीप कुमार जैन मनोज जैन (कागज वाले) एवं समस्त परिवार को मिला। ध्वजारोहण प्रदीप जैन पीएनसी के द्वारा किया गया। ये विधान विधानाचार्य बाल ब्रह्मचारी सुनील भैया जी और पंडित चेतन शास्त्री के निर्देशन में किया जा रहा है। संगीत से स्वरों को शशि पाटनी एंड पार्टी आगरा द्वारा पिरोया जा रहा है। मुख्य रूप से मुकेश रपरिया, राजकुमार जैन गुड्डू, राजू गोधा, संजू गोधा, श्याम बाबू जैन, अशोक बाबू जैन, नवीन जैन, विमल जैन, अशोक जैन डिप्टी मेयर, मोहन स्वरूप जैन, विशाल जैन, विकास जैन, वर्णित जैन, पुलकित जैन, विनीत जैन, अजय जैन, प्रभा जैन, शालिनी जैन, आभा जैन, पलक जैन, नलिनी जैन, वंदना जैन, नूतन जैन, मीडिया प्रभारी राहुल जैन एवं समकित जैन मौजूद रहे।




