महरौनी। देश के प्रतिष्ठित उद्योगपति एवं आर.के. मार्बल तथा वंडर सीमेंट से जुड़े श्री अशोक-विमल पाटनी के पूजनीय पिताजी, भामाशाह, दानवीर एवं समाजसेवी श्री कंवरलाल पाटनी के निधन पर श्री सर्वतोभद्र जैन सोशल ग्रुप एवं मुक्ति संस्था महरौनी ने गहरा शोक व्यक्त किया।

संस्थाओं के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि कंवरलाल पाटनी का जीवन समाजसेवा, परोपकार, उदारता और धार्मिक मूल्यों के प्रति समर्पित रहा। उन्होंने जरूरतमंदों की सहायता के साथ सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर योगदान दिया।

सेवाभावी जीवन रहेगा प्रेरणास्रोत

शोकसभा में उपस्थित सदस्यों ने कहा कि उनके निधन से समाज ने एक उदारमना भामाशाह और प्रेरणादायी समाजसेवी को खो दिया है। दिवंगत पुण्यात्मा का सेवाभावी एवं परोपकारी जीवन समाज के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।

संस्थाओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए मंगल भावना व्यक्त करते हुए शोकसंतप्त पाटनी परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की। ईश्वर से प्रार्थना की गई कि परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

श्रीफल साथी : राजीव सिंघई, महरौनी