अहमदाबाद। स्थानीय सोला रोड दिगंबर जैन पारसनाथ मंदिर में सिद्ध चक्र मंडल विधान मुनि अपूर्व सागर जी मुनि श्री अर्पित सागर जी संघ सान्निध्य में प्रारंभ हुआ। मुनिश्री ने बताया कि अष्टांन्हिका महापर्व वर्ष में 3 बार आता है। कार्तिक शुक्ल में देश में अनेक दिगंबर जैन मंदिरों में सिद्ध चक्र मंडल विधान और अन्य विधानों का आयोजन होता है। यहां के सोला रोड स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में आचार्य श्री वर्धमान सागर जी के शिष्य मुनि श्री अपूर्व सागर , मुनिश्री अर्पित सागर, मुनिश्री विवर्जित सागर ने वर्ष 2026 का वर्षायोग किया। डॉ. राजेश पंचोलिया ने बताया कि कार्तिक शुक्ल अष्टमी से सिद्धचक्र विधान का आयोजन प्रतिष्ठाचार्य पंडित सुरेंद्र सलूंबर एवं बाल ब्रह्मचारी नमन भैय्या के निर्देशन में हो रहा हैं।

भगवान के गुणों को प्राप्त करने के लिए पूजन होती है

विधान में सैकड़ों इंद्र परिवार सहित भक्ति नृत्य करते हुए पूजन कर रहे हैं। मुनि संघ द्वारा मंत्रोच्चार किया जाता हैं। प्रतिदिन श्रीजी की शांतिधारा सौधर्म इंद्र का बोली से चयनित पुण्यार्जक परिवार द्वारा धार्मिक क्रिया की जाती हैं। मुनि श्री अपूर्वसागर जी ने उपदेश में बताया कि सिद्ध भगवान ने अष्ट कर्मों को नष्टकर 8 गुणों को प्राप्त किया। भगवान के गुणों को प्राप्त करने के लिए पूजन की जाती हैं।