मुनि श्री आदित्य सागर जी को इंदौर वर्षायोग के लिए श्रीफल भेंट : 2026 के चातुर्मास के लिए निवेदन करने पहुंचे थे समाजजन

मुनि श्री आदित्य सागर जी महाराज, मुनि श्री अप्रमित सागर जी, मुनि श्री सहज सागर जी, छुल्लक श्री श्रेयस सागर जी ससंघ को शुक्रवार को विहार के दौरान सैलाना के समीप मकरोनिया गांव में श्रीफल भेंट किए गए। इस अवसर पर मुनिश्री संघ से इंदौर में 2026 का चातुर्मास करने का निवेदन किया गया। इंदौर से पढ़िए, यह खबर...
इंदौर। पट्टाचार्यश्री विशुद्ध सागर जी महाराज के शिष्य मुनि श्री आदित्य सागर जी महाराज, मुनि श्री अप्रमित सागर जी, मुनि श्री सहज सागर जी, छुल्लक श्री श्रेयस सागर जी ससंघ को शुक्रवार को विहार के दौरान सैलाना के समीप मकरोनिया गांव में अंजनी नगर दिगंबर जैन समाज इंदौर के अध्यक्ष देवेंद्र सोगानी के नेतृत्व में दिगंबर जैन समाज पश्चिम क्षेत्र इंदौर के मुनि भक्त ऋषभ पाटनी, चिराग गोधा, प्रदीप बिलाला, निलेश मोदी, अक्षय काला नितिन पाटोदी आदि ने इंदौर नगर में चातुर्मास करने की भावना भाते हुए श्रीफल भेंट किए। साथ ही मुनि श्री आदित्य सागरजी ससंघ को श्रीफल भेंटकर वर्ष 2026 का चातुर्मास इंदौर के पश्चिम क्षेत्र में करने का निवेदन किया। राजेश जैन दद्दू ने बताया कि गुरुदेव ने श्रीफल सहर्ष स्वीकार किया एवं गुरु आज्ञा मिलने के बाद चातुर्मास इंदौर नगर में करने का संकेत दिया। इस अवसर पर अंजनी नगर, छत्रपतिनगर, लीडस्, सुदामा नगर, राजेंद्रनगर, नरीमन सिटी, अंबिकापुरी आदि कॉलोनियों के समाजजन भी उपस्थित थे।
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
रामगंजमंडी के गुरु भक्त मंडल ने इंदौर में पेश की सेवा-समर्पण की मिसाल : अनुमोदना श्रावक संस्कार शिविर में शुद्धता और अनुशासन से संभाली भोजन व्यवस्था, मनीष-सपना गोधा ने की
इंदौर में मुनिपुंगव सुधासागर महाराज के सान्निध्य में आयोजित श्रावक संस्कार शिविर में रामगंजमंडी का गुरु भक्त मंडल शिविरार्थियों की सेवा में जुटा है। सेवा दल शुद्धता, धार्मिक मर्यादा और अनुशासन के साथ भोजन व्यवस्था संभाल रहा है। मनीष-सपना गोधा ने सेवा की अनुमोदना की। पढ़िए श्रीफल साथी अभिषेक जैन लुहाड़िया की यह रिपोर्ट।
इंदौर • Shreephal Jain News • 20-09-2026, 10:04 pm
छह निर्जल व्रत की साधना के बाद विश्वगुप्त 'प्रेम' चौगुले ने पारणा की: आचार्य चंद्रप्रभ सागर महाराज के सान्निध्य में तप पूर्ण, दशलक्षण में मन-वचन-कर्म की शुद्धि का संदेश
कुंभोज के विश्वगुप्त ‘प्रेम’ चंद्रगुप्त चौगुले ने दशलक्षण महापर्व के दौरान छह निर्जल उपवास की तप-साधना की। आचार्य चंद्रप्रभ सागर महाराज के सान्निध्य में उन्होंने पारणा किया। वे त्यागी सेवा, आहारदान, वैयावृत्ति और धार्मिक क्रियाओं में सक्रिय रहते हैं। पढ़िए श्रीफल साथी अभिषेक अशोक पाटील की यह रिपोर्ट।
कुंभोज (महाराष्ट्र) • अभिषेक अशोक पाटील • 20-09-2026, 10:03 pm



