भक्तिभाव से शुरू हुआ श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान इंदौर में इंदौर में द्रव्ययात्रा और घटयात्रा से हुआ शुरूश्री सिद्धचक्र महामंडल

श्री 1008 चिन्तामणी पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन पंचायति बडा मंदिर में श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान प्रारंभ किया गया ।मंदिर जी तक द्रव्ययात्रा निकाली गई तत्पश्चात घटयात्रा प्रारंभ हुई जिसमें सैकडों की संख्या में महिलाऐं और पुरूष इन्द्र इन्दाणी विशेष ड्रैस में मंगलकलश लेकर और नाचते गाते चल रहे थे। पढ़िए राजेश जैन रागी की रिपोर्ट……..
इंदौर । श्री 1008 चिन्तामणी पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन पंचायति बडा मंदिर में श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान प्रारंभ किया गया। प्रात: दानवीर समाजरत्न श्रीमती सुधादेवी स्व.श्री राजेन्द्र कुमार फार्चुन परिवार के निज निवास से मंदिर जी तक द्रव्ययात्रा निकाली गई तत्पश्चात घटयात्रा प्रारंभ हुई जिसमें सैकडों की संख्या में महिलाऐं और पुरूष इन्द्र इन्दाणी विशेष ड्रैस में मंगलकलश लेकर और नाचते गाते चल रहे थे। घटयात्रा मंदिर जी में वापिस पहुंचकर पुण्यार्जक फार्चुन परिवार,विकास जैन JMB सहित अनेकों दानदाताओं ने ध्वजारोहण किया। विधान की मांगलिक क्रियाऐं पंडित संजय भैय्या जी द्वारा सम्पन्न करवाई गयी। समाजजनों ने बड- चढकर विधान में शिरकत की। शाम को महाआरती आयोजित की गई , ब.ब.संजय भैय्याजी के प्रवचन हुऐ और रात्रि में सांस्कृतिक आयोजन हुआ। सभी इंद्रों का सम्मान मनोहरलाल , शैलेंद्र जैन ने किया । संपूर्ण दानदातारों और पुण्यार्जक परिवार का आभार डीके जैन ने माना।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
टीएमयू के यूपी राइज-2026 में इन्नोवेशन करियर और स्टार्टअप्स पर मंथन : ओरल केयर इन्नोवेटर्स ने जीता 25 हजार का शीर्ष खिताब
तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी में टाइम्स नेटवर्क और ज़ूम के सहयोग से सजा प्रदेश का सबसे बड़ा कैंपस इन्नोवेशन और करियर ड्राइव में ओरल केयर इन्नोवेटर्स ने 25 हजार का शीर्ष खिताब जीता। मुरादाबाद से पढ़िए, प्रो. श्यामसुंदर भाटिया की यह रिपोर्ट....
मुरादाबाद • Shreephal Jain News • 01-10-2026, 01:10 pm
हनुमान चौराहा एवं जत्ती कटरा जैन मंदिर में वार्षिक कलशाभिषेक : जलयात्रा, 1008 कलशाभिषेक और क्षमावाणी महापर्व से गूंजा भक्तिमय वातावरण
आगरा में श्री महावीर स्वामी एवं शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिरों के संयुक्त आयोजन में जलयात्रा, कलशाभिषेक और क्षमावाणी महापर्व संपन्न हुआ। सायं 108 दीपकों से आरती एवं भजन संध्या हुई। पढ़िए श्रीफल साथी शुभम जैन की रिपोर्ट।
आगरा • Shreephal Jain News • 30-09-2026, 09:19 pm



