आगरा। श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर ट्रस्ट की ओऱ से शालीमार एन्क्लेव, कमला नगर एक्सटेंशन स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में श्री 1008 सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्वशांति महायज्ञ महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।

मीडिया प्रभारी राहुल जैन और समकित जैन ने बताया कि आयोजन 27 फरवरी से शुरू होकर 7 मार्च तक चलेगा। इस अवसर पर 27 फरवरी को घटयात्रा निकाली जाएगी, जो श्री महावीर दिगम्बर जैन मंदिर, डी 19 कमला नगर से प्रातः 8 बजे प्रारंभ होकर 9 बजे तक श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर शालीमार पर पूर्ण होगी। सात मार्च मंगलवार को प्रात: 9 बजे से हवन क्रिया होगी।