दिगंबर जैन समाज सामाजिक सांसद युवा प्रकोष्ठ प्रवक्ता राजेश जैन ने कहा कि हम अपना शिखर जी लेकर रहेंगे, चाहे हमारे प्राण भी तीर्थ रक्षा के लिए चले जाएं, उसकी भी परवाह नहीं है। झारखण्ड सरकार की अनुसंशा पर केंद्रीय वन मंत्रालय द्वारा 'पारसनाथ पर्वतराज' को वन्य जीव अभयारण्य का एक भाग घोषित कर इको सेंसिटिव जोन में यहां पर्यावरण पर्यटन व गैर धार्मिक गतिविधियों की अनुमति देना जैन समाज स्वीकार नहीं करेगा।



