झाँसी के चंदा प्रभु परेड जैन मंदिर में शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर आचार्य विद्यासागर महाराज, समयसागर महाराज एवं आर्यिका ज्ञानमती माताजी के अवतरण दिवस के उपलक्ष्य में जैन मिलन महिला अंजना शाखा द्वारा पूजन, आरती एवं औषधीयला उद्घाटन किया गया। यह आयोजन श्रद्धा और उत्साह से संपन्न हुआ। रिपोर्टर सोनल जैन
झाँसी। 7 अक्टूबर को पुस्तक बाजार स्थित श्री 1008 चंदा प्रभु परेड जैन मंदिर में शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर परम पूज्य आचार्य श्री 108 विद्यासागर महाराज, परम पूज्य आचार्य श्री 108 समयसागर महाराज एवं परम पूज्या आर्यिका 105 ज्ञानमती माताजी के अवतरण दिवस के उपलक्ष्य में जैन मिलन महिला अंजना शाखा द्वारा विशेष पूजन एवं आरती का आयोजन बड़े ही उत्साह और भक्ति भाव से किया गया।
इस शुभ अवसर पर धार्मिक चेयरमैन वीरा स्नेहलता जैन द्वारा जैन मिलन महिला अंजना शाखा के सहयोग से “औषधीयला” का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन उपरांत श्रद्धालुओं को शुल्पाहार का वितरण किया गया। यह औषधीयला संस्था की देखरेख में संचालित रहेगा।
शुगर और बीपी जांच मशीन भेंट कीसमाज के पार्षद राहुल जैन ने कार्यक्रम में सहयोग प्रदान करते हुए शुगर और बीपी जांच मशीन भेंट की, साथ ही शाखा की ओर से 2100 रुपये का योगदान भी दिया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय तीर्थ बचाओ समिति की सदस्य वीरा मीरा जैन, सद्भावना प्रमुख वीरा सरला जैन, जैन मिलन अरिहंत के अध्यक्ष सोनू जैन, अध्यक्ष सुनीता जैन, मंत्री रेनू जैन, कोषाध्यक्ष सुमन काला जैन, माया जैन, नीलम जैन, सुमन जैन, किरण जैन, कुसुम जैन, रूबी जैन और शर्मिला जैन सहित अनेक महिलाएँ एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक रहा बल्कि समाज सेवा और सहयोग की भावना को भी सशक्त करता है।




