सात दिवसीय कोलोग्राफी शिविर का हुआ शुभारंभ : दिगम्बर जैन महासमिति चेलना इकाई के तत्वावधान में चल रहा ग्रीष्मकालीन शिविर

दिगम्बर जैन महासमिति ब्राह्मी सुंदरी संभाग के अंतर्गत चेलना इकाई के तत्वावधान में श्री दिगम्बर जैन आदिनाथ मंदिर नई बस्ती में सात दिवसीय कोलोग्राफी शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर का शुभारंभ संभाग की अध्यक्ष मंजू जैन एवं मंत्री संगीता जैन ने किया।ललितपुर से पढ़िए, यह खबर...
ललितपुर। दिगम्बर जैन महासमिति ब्राह्मी सुंदरी संभाग के अंतर्गत चेलना इकाई के तत्वावधान में श्री दिगम्बर जैन आदिनाथ मंदिर नई बस्ती में सात दिवसीय कोलोग्राफी शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर का शुभारंभ संभाग की अध्यक्ष मंजू जैन एवं मंत्री संगीता जैन ने किया। इस दौरान आदिनाथ मंदिर नईबस्ती के प्रबंधक शुभेंदु मोदी, जितेंद्र जैन एवं वन विभाग के अधिकारी अशोक जैन ने आचार्य श्री विद्यासागरजी महाराज के चित्र का अनावरण और आचार्य श्री विद्यासागर पाठशाला की दीदियों ने दीप प्रज्वलन करके मंगलाचरण के साथ शिविर का शुभारंभ किया। इस दौरान चेलना इकाई की अध्यक्ष रश्मि जैन गदयाना ने कहा कि समिति समाज सेवा के कार्याे में सदैव तत्परता से कार्य करती है। शिविर के माध्यम से बच्चों को क्रियात्मक क्षमताओं को विकसित करने में विशेष मदद मिलेगी। शिविर निर्देशक मणि सोनी ने कहा कि कोलोग्राफी से लेखन के विभिन्न आयामों का विकास होता है।इससे सुंदर हस्तलेखन क्षमता विकसित होती है। इस दौरान अध्यक्ष रश्मि जैन गदयाना,मंत्री मनीषा जैन,कोषाध्यक्ष मेघा सतभैया,सिंधु सिंघई, सरोज जैन,अंजना मयूर,ममता जैन,सारिका सिंघई,ममता जैन, अर्चना जैन,अमिता मोदी,सुनीता सिंघई,कविता जैन,उमा जैन मौजूद रहीं।कार्यक्रम का संचालन मंत्री मनीषा जैन ने किया।कार्यक्रम के समापन पर कोषाध्यक्ष मेघा सतभैया ने आभार व्यक्त किया।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
सरलता ही आत्मा की सुंदरता, मन-वचन-कर्म में रखें एकरूपता—उत्तम आर्जव धर्म : नौगामा में अभिषेक-शांतिधारा और दशलक्षण पूजन के साथ हुई आराधना
नौगामा में दशलक्षण महापर्व के तीसरे दिन उत्तम आर्जव धर्म की आराधना हुई। अभिषेक-शांतिधारा, दशलक्षण पूजन, तत्त्वार्थ सूत्र वाचन और भक्तामर के 48 दीपों से महाआरती हुई। श्रद्धालुओं को मन, वचन और कर्म में सरलता व निष्कपटता अपनाने का संदेश दिया गया। पढ़िए श्रीफल साथी सुरेश चंद्र गांधी की यह रिपोर्ट।
नौगामा • सुरेश चंद्र गांधी • 18-09-2026, 08:02 pm
मन-वचन-काय में सरलता और निष्कपटता अपनाने का संदेश देता है उत्तम आर्जव धर्म : डडूका में पंच परमेष्ठी से दशलक्षण पूजा तक हुई आराधना, आज मनेगा पुष्पदंत भगवान का मोक्ष कल्याणक
डडूका में पर्युषण महापर्व के तीसरे दिन उत्तम आर्जव धर्म की श्रद्धापूर्वक आराधना हुई। पार्श्वनाथ भगवान के अभिषेक के साथ पंच परमेष्ठी, चौबीस तीर्थंकर, पंचमेरु, सोलहकारण एवं दशलक्षण पूजा हुई। आज पुष्पदंत भगवान का मोक्ष कल्याणक मनाया जाएगा। पढ़िए श्रीफल साथी राकेश शाह की यह रिपोर्ट।
डडूका • Shreephal Jain News • 18-09-2026, 08:00 pm



