कुचामन सिटी। सबकी सेवा, सबको प्यार, जीवो और जीने दो तथा दोस्ती से सेवा के उद्देश्यों को लेकर सेवा कार्यों में अग्रणी संस्था महावीर इंटरनेशनल वीरा धरा, कुचामन सिटी द्वारा ‘अपना घर’ में निवासरत बेसहारा, लाचार, बीमार एवं असहाय प्रभुजनों को स्नेहपूर्वक भोजन कराया गया। यह सेवा कार्य वीरा सुनीता गंगवाल की माताजी स्व. मांगीदेवी जैन, धर्मपत्नी स्व. शांतिलाल काशलीवाल (नागौर) की पुण्य स्मृति में उनके सुपुत्र अनिल, अरुण एवं अशोक, गुवाहाटी-शिवसागर, आसाम परिवार के सौजन्य से किया गया।

यह रहे उपस्थित

कार्यक्रम में वीरा अध्यक्ष सरोज पाटनी, वीरी सुनीता गंगवाल, वीर अध्यक्ष रामावतार गोयल, वीर अजित पहाड़िया, वीर सुरेन्द्र सिंह दीपपुरा, वीर सुभाष गंगवाल, वीर गोरधन मालवीय,वीरा उर्मिला, ब्रजकिशोर, शर्मी,ओमप्रकाश तालापा, किरण तालापा, अदिति, रिषभ एवं लविशंका सहित अनेक सेवा सहयोगी उपस्थित रहे

दिवंगत आत्मा के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि

सेवा भाव से सभी प्रभुजनों को अपने हाथों से भोजन कराकर आत्मीयता एवं स्नेह के साथ उनकी सेवा की गई। उपस्थित सदस्यों ने कहा कि जरूरतमंद एवं असहाय लोगों की सेवा ही सच्ची मानव सेवा है और पुण्य स्मृति को सेवा कार्य से जोड़ना दिवंगत आत्मा के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।