- सराफ परिवार ने बहुत बड़ी सौगात दी हैः निर्यापक श्रमण 108 मुनि पुंगव श्री सुधासागर जी महाराज
- गंभीर रोगियों को तुरन्त सुलभ होगा उपचार
शिलान्यास के बाद भगवान महावीर नेत्र चिकित्सालय व आगामी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल की प्रेरणा देने वाले निर्यापक श्रमण 108 मुनि पुंगव श्री सुधासागर जी महाराज ने सबको आशीर्वाद देते हुए कहा कि नगरवासियों के लिए यह एक बहुत बड़ी सौगात सराफ परिवार द्वारा दी गई है। अंकित जी ने दिल्ली जाकर भी ललितपुर को ना भूलकर अपने नगर का, जाति का, कुल का एवं स्वयं का मान बढ़ाया है। ललितपुर के लोगों को गर्व करना चाहिए ऐसे परिवार पर, जो एक मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल का निर्माण करा रहे हैं। इससे भविष्य में हजारों लोगों की जानें बचेंगी। अब संत सुधा सागर मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में हृदयरोग विशेषज्ञ एंजियोग्राफी, एनजियोप्लास्टी कर सकेंगे। अचानक हार्ट अटैक आने पर लोगों की जान बच सकेगी। किडनी के मरीजों के लिए डायलिसिस की सुविधा प्रदान की जाएगी तथा अन्य कई रोगों के निदान हेतु हड्डी रोग विशेषज्ञ, दंत रोग विशेषज्ञ ,डिजिटल एक्सरे अत्याधुनिक पैथोलॉजी लैब एवं जांच की मशीनों आदि की स्थापना मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में की जाएगी जिससे अनेकों अनेक रोगियों को लाभ मिलेगा।






