पथरिया(राजेश जैन दद्दू )। मुनि विहर्ष सागरजी के आचार्य संस्कार आगामी 13 फरवरी को होंगे। तीर्थरक्षक शिरोमणि राष्ट्रसंत मुनि श्री 108 विहर्ष सागर जी आचार्य विहर्ष सागर बनने जा रहे हैं।

मध्यप्रदेश के पथरिया ग्राम में विरागोदय तीर्थ पर चल रहे युगप्रतिक्रमण, यतिसम्मेलन में 350 साधु-साध्वियों के बीच 13 फरवरी को गणाचार्य 108 श्री विराग सागरजी उन्हें आचार्य पद के संस्कार देंगे।