फेडरेशन के हाल ही में निर्विरोध एवं सर्वसम्मति से राकेश विनायका राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत हुए हैं और 26 मार्च रविवार को स्थानीय रविंद्र नाट्य में अपनी युवा एवं सक्रिय पदाधिकारियों की टीम के साथ अपने कर्तव्य निर्वहन की शपथ लेंगे। इस अवसर पर फेडरेशन से संबद्ध देशभर से सैकड़ों की संख्या में विभिन्न ग्रुपों के पदाधिकारी एवं सदस्य भी उपस्थित रहेंगे। ग्रुप की गतिविधियों को प्रचारित/ प्रसारित करने के लिए अध्यक्ष राकेश विनायका एवं फेडरेशन की शिरोमणि संरक्षिका पुष्पा कासलीवाल ने संजीव जैन संजीवनी को भी मीडिया प्रभारी के रूप में मनोनीत किया है। इसके पूर्व राजेश जैन दद्दू को भी मीडिया प्रभारी के रूप में मनोनीत किया गया है।
संजीव जैन एक शिक्षाविद्, लेखक, वक्ता एवं पिछले 10 वर्षों से स्वतंत्र पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। आपके द्वारा प्रेषित लेख एवं समाचार आदि प्रमुखता से विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित होते रहते हैं। उनके अनुभव, लगन एवं सक्रियता से प्रभावित होकर उन्हें भी राजेश जैन दद्दू के साथ मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया है। इस मनोनयन पर समाज जनों ने दोनों को बधाई दी है।




