अखिल दिगंबर जैन सैतवाल संस्था अकोला जिला शाखा द्वारा कक्षा 10वीं एवं 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को शिक्षा, करियर और समाज सेवा से जुड़े महत्वपूर्ण संदेश दिए गए। पढ़िए श्रीफल साथी प्रशांत गडेकर की यह रिपोर्ट।
अकोला। अखिल दिगंबर जैन सैतवाल संस्था, अकोला जिला शाखा की ओर से सकल जैन समाज के कक्षा 10वीं एवं 12वीं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना तथा समाज में शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करना रहा।राष्ट्रीय महामंत्री ने दी योजनाओं की जानकारी
कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के राष्ट्रीय महामंत्री नितीन भाऊ नखाते ने की। उन्होंने समाज के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए नव प्रारंभ की गई चिकित्सा सहायता योजना पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम, अनुशासन और समर्पण के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
विद्यार्थियों को मिला प्रेरक मार्गदर्शनमुख्य अतिथि एडवोकेट संतोष जैन एवं तेजश्री जैन ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर श्री 1008 पार्श्वनाथ संस्थान सैतवाल दिगंबर जैन मंदिर, पुराने शहर अकोला के अध्यक्ष रविंद्रजी की भी विशेष उपस्थिति रही।
करियर चयन पर दिया मार्गदर्शनकरियर मार्गदर्शक चंद्रशेखरजी गुलवाडे ने विद्यार्थियों को जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए अपनी रुचि और प्रतिभा के अनुरूप क्षेत्र चुनने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि सही दिशा में किया गया प्रयास सफलता का मार्ग प्रशस्त करता है।
स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानसमारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी विद्यार्थियों का स्मृति चिन्ह एवं अभिनंदन पत्र देकर सम्मान किया गया। विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों ने इस पहल की सराहना करते हुए संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया।
किसी विद्यार्थी की शिक्षा नहीं रुकेगीप्रस्तावना रखते हुए अकोला जिलाध्यक्ष अनंत आगरकर ने कहा कि आर्थिक कारणों से किसी भी विद्यार्थी की शिक्षा बाधित नहीं होने दी जाएगी। संस्था छात्रवृत्ति योजनाओं के माध्यम से जरूरतमंद विद्यार्थियों को हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी।
सफल आयोजन में मिला व्यापक सहयोगकार्यक्रम का संचालन श्रीमती चैताली साखरे ने किया तथा आभार प्रदर्शन संदीप उनवणे ने किया। आयोजन की सफलता में प्रदीप फुरसुले, संजय गडेकर, संदीप उनवणे, अशोक गडेकर, फुलचंद बुरसे, शैलेश सोनोने, विशाल उन्होने सहित महिला शाखा एवं जिनवाणी महिला मंडल की सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।
शिक्षा और संस्कार का संदेशसमारोह के माध्यम से विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, सामाजिक उत्तरदायित्व और समाज सेवा के प्रति भी जागरूक किया गया। उपस्थित जनों ने ऐसे आयोजनों को समाज के उज्ज्वल भविष्य के लिए आवश्यक बताया।




