सागवाड़ा। राष्ट्र संत आचार्य पुलकसागर गुरुदेव के आशीर्वाद से पुलक मंच की नवीन राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सागवाड़ा के धर्मनिष्ठ युवा आदिश खोड़निया को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
भीलवाड़ा में आयोजित पुलक मंच के राष्ट्रीय अधिवेशन के दौरान उनकी नियुक्ति की घोषणा की गई। इस अवसर पर आदिश खोड़निया ने आचार्य पुलकसागर महाराज का आशीर्वाद प्राप्त कर संगठन को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।
धार्मिक और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका
आदिश खोड़निया लंबे समय से पुलक मंच एवं जैन समाज के धार्मिक और सामाजिक कार्यों से सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं। युवाओं को धर्म एवं समाजसेवा से जोड़ने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
उनकी नियुक्ति पर पुलक मंच परिवार, सागवाड़ा जैन समाज तथा नगर के गणमान्यजनों ने हर्ष व्यक्त किया। मंच पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि उनके अनुभव और युवा ऊर्जा से संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती मिलेगी तथा जैन धर्म के सिद्धांतों के प्रचार-प्रसार को नई दिशा प्राप्त होगी।
श्रीफल साथी : अजीत कोठिया, डडूका-बांसवाड़ा




