इंदौर। बीसपंथी मंदिर, मल्हारगंज में चातुर्मास साधना कर रहे श्रमण संस्कृति के महामहिम पट्टाचार्य आचार्य श्री 108 विशुद्धसागर जी महाराज के शिष्य मुनि श्री 108 साध्यसागर जी महाराज का दीक्षा दिवस समारोह 6 अक्टूबर को श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।

यह आयोजन मोदी जी की नसिया, बड़ा गणपति में आचार्य श्री 108 विप्रणतसागर जी महाराज के पावन सान्निध्य में होगा।

प्रातः 8:30 बजे होगा शुभारंभ

समारोह का शुभारंभ प्रातः 8:30 बजे होगा। इस अवसर पर आचार्यश्री का भव्य पूजन, विधान एवं विभिन्न धार्मिक मांगलिक क्रियाएं संपन्न की जाएंगी। प्रतिष्ठाचार्य पं. अर्पित जैन वाणी विधि-विधानपूर्वक धार्मिक क्रियाएं कराएंगे।

चातुर्मास कमेटी के संयोजक धर्मेंद्र पाटनी, राजेश पांड्या, अजयपाल टोंग्या, मनमोहन झांझरी एवं भौला सहित आयोजन समिति ने समाजजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर दीक्षा दिवस समारोह में सहभागिता करने की अपील की है।

श्रीफल साथी : राजेश जैन दद्दू, इंदौर