मुरैना। मप्र विधानसभा स्पीकर नरेन्द्र सिंह तोमर ने सबकी खबर को उत्कृष्ट पत्रकारिता अवॉर्ड से सम्मानित किया। सबकी खबर के मप्र के प्रतिष्ठित पत्रकार रविन्द्र जैन ने यह अवॉर्ड ग्रहण किया। इस अवसर पर मप्र के कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना, वन एवं पर्यावरण मंत्री रामनिवास रावत, मुरैना के सांसद शिव मंगल सिंह तोमर उपस्थित थे।

यह अवॉर्ड मप्र में व्यापारियों की सबसे बड़ी संस्था कैट की ओर से एक भव्य समारोह में दिया गया। रविन्द्र जैन की इस उपलब्धि पर व्यापारियों ने हर्ष जताया एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।