दिगंबर जैन सोशल ग्रुप विद्यासागर ने फनलैंड एडवेंचर पार्क , धार रोड पर अपने 152 सदस्यों / मेहमानों के साथ पूल पार्टी आयोजित की। पार्क की विशेषता यह थी कि यहां पर इसका अपना स्वयं का जंगल, झील, स्विमिंग पूल, रेन डांस , ट्रैकिंग के साथ ही 46 प्रकार की अन्य गतिविधियां थीं। पढ़िए सतीश जैन की रिपोर्ट...
इंदौर। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप विद्यासागर ने फनलैंड एडवेंचर पार्क , धार रोड पर अपने 152 सदस्यों / मेहमानों के साथ पूल पार्टी आयोजित की। पार्क की विशेषता यह थी कि यहां पर इसका अपना स्वयं का जंगल, झील, स्विमिंग पूल, रेन डांस , ट्रैकिंग के साथ ही 46 प्रकार की अन्य गतिविधियां थीं। विद्यासागर सोशल ग्रुप के अध्यक्ष सतीश जैन एवं सचिव अरविंद जैन ने बताया कि ग्रुप के सदस्य / मेहमान सुबह 9:30 बजे फनलैंड पार्क में पहुंच गए थे। सदस्यों का गेट पर स्वागत करने के पश्चात उन्हें सुस्वादु स्वल्पाहार कराया गया।
तत्पश्चात स्विमिंग के बाद रेन डांस का भी सदस्यों ने खूब आनंद लिया। यहां बने घने जंगलों में जिप- लाइनिंग से लेकर ऊंचे पहाड़ की चट्टानों पर चढ़ने का कुछ अलग ही आनंद था। सदस्यों को यहां प्रकृति के बीच मौज मस्ती का यादगार अनुभव मिला। दोपहर 2:00 बजे ग्रुप की सभा हुई , जिसमें जल का अपव्यय ना कर इसे सहेजने का सभी ने संकल्प लिया।कुछ सदस्यों ने शोले(शुद्ध व सात्विक ) भोजन किया , जिसकी व्यवस्था अनीता जैन व संगीता जैन ने की। इस मौके पर ग्रुप के अध्यक्ष सतीश जैन (इला बैंक) - सरिता जैन, कार्याध्यक्ष- सुनील- अनीता जैन, सचिव- अरविंद - वंदना जैन, कोषाध्यक्ष-राजेंद्र - रविता जैन, संरक्षक- अशोक- रश्मि जैन, मनोज - ममता जैन अशोक- सपना जैन, परामर्शदाता - राकेश- सपना सिंघई, जिनेंद्र- अर्चना जैन के साथ ही प्रकाश - सुनीता जैन, अतुल - सुनीता जैन , संजीव - ज्योति जैन, ओम प्रकाश - मालती जैन , राकेश - ज्योति जैन, जयकुमार- सुनीता सतभैया , डॉक्टर राहुल -अभिलाषा जैन , रमेश- शालिनी जैन , संगीता- अशोक जैन, तनवीश- अनीता जैन, संजय- सुषमा जैन, मयूरी- राजीव जैन , अंजलि- निकलंक जैन,अभय- रत्ना जैन, राजीव रचना जैन, शशि के एल जैन , सरिता - रविंद्र जैन , नवीन - ज्योति जैन, उषा - नरेंद्र सिंघई के साथ ही ग्रुप के अन्य सदस्य व मेहमान मौजूद थे।




