26 जनवरी को पूरा देश 75वें गणतंत्र दिवस पर केसरिया रंग में रंगा नजर आया। आगरा के अवधपुरी कॉलोनी स्थित पॉवर हाउस में वात्सल्य सेवा समिति के तत्वावधान में भी 75वां गणतन्त्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पढ़िए शुभम जैन की रिपोर्ट
आगरा । 26 जनवरी को पूरा देश 75वें गणतंत्र दिवस पर केसरिया रंग में रंगा नजर आया। आगरा के अवधपुरी कॉलोनी स्थित पॉवर हाउस में वात्सल्य सेवा समिति के तत्वावधान में भी 75वां गणतन्त्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें समिति के सभी सदस्यों ने राष्ट्रगान गाकर राष्ट्रध्वज फहराया गया। इस अवसर कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का संस्था की अध्यक्ष रश्मि जैन ने स्वागत सम्मान किया। देश भक्ति के रंग में रंगे सभी लोगों ने एकसाथ मिलकर तिरंगा फहराया । इस अवसर पर सभी ने देश के वीरों को नमन किया।ये रहे मौजूद इस मौके पर कलाकुंज मंदिर के अध्यक्ष रविन्द्र कुमार जैन, राजीव जैन,अजय जैन,नरेंद्र कुमार जैन,पीयूष जैन,शुभम जैन,वात्सल्य सेवा समिति की अध्यक्ष रश्मि जैन, उपासना जैन,करुणा जैन,कविता जैन,बबिता जैन,पुष्पा जैन,रागिनी जैन,रिंकी जैन,अनिता,समस्त वात्सल्य सेवा समिति के सभी सदस्य प्रमुख रूप से बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष रश्मि जैन ने सभी सदस्याओं का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।