इंदौर। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन का 31वां राष्ट्रीय अधिवेशन 3 जनवरी 2027 को जबलपुर में आयोजित होने जा रहा है। अधिवेशन की तैयारियों के क्रम में इंदौर स्थित अनूप भवन में फेडरेशन के राष्ट्रीय पदाधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
राष्ट्रीय पदाधिकारियों का सम्मान
समारोह में फेडरेशन की परम शिरोमणि संरक्षिका पुष्पाजी कासलीवाल, राष्ट्रीय सलाहकार अमित कासलीवाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोहर झांझरी, राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष सुशील पांड्या एवं निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश विनायका का सम्मान किया गया।
मनुहार पत्रिका भेंट कर दिया निमंत्रण
जबलपुर में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन की मनुहार पत्रिका दिगंबर जैन सोशल ग्रुप संस्कारधानी की सचिव चित्रा घीया एवं महाकौशल-विंध्य रीजन के कोषाध्यक्ष सुनील घीया ने राष्ट्रीय पदाधिकारियों को ससम्मान भेंट की।
इस अवसर पर राष्ट्रीय पदाधिकारियों तथा विभिन्न ग्रुपों के सदस्यों को जबलपुर पधारकर राष्ट्रीय अधिवेशन की गरिमा बढ़ाने का आत्मीय निमंत्रण दिया गया।
अधिवेशन को लेकर उत्साह
अधिवेशन को लेकर जबलपुर सहित देशभर के दिगंबर जैन सोशल ग्रुप सदस्यों में उत्साह का वातावरण है। राष्ट्रीय अधिवेशन में देश के विभिन्न क्षेत्रों से सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों से जुड़े सदस्य सहभागी होंगे।
श्रीफल साथी : जबलपुर




