अतिशय क्षेत्र गिरारगिरी कार्यक्रम की पत्रिका का विमोचन: मुनि श्री समत्व सागर जी के सान्निध्य में चल रहा सिद्धचक्र महामंडल विधान

मुनि श्रीसमत्व सागर जी महाराज, मुनि श्री शीलसागर जी महाराज के मंगल सानिध्य में मड़ावरा नगर में सिद्धचक्र महामंडल विधान अगाध श्रद्धा भक्ति के साथ चल रहा है। अतिशय क्षेत्र गिरार गिरी में 30 दिसंबर से 1 जनवरी तक होने वाले त्रिदिवसीय कार्यक्रम की पत्रिका का विमोचन किया गया। मडावरा से पढ़िए, यह खबर...
मड़ावरा, ललितपुर। मुनि श्रीसमत्व सागर जी महाराज, मुनि श्री शीलसागर जी महाराज के मंगल सानिध्य में मड़ावरा नगर में सिद्धचक्र महामंडल विधान अगाध श्रद्धा भक्ति के साथ चल रहा है। गिरारगिरी अतिशय क्षेत्र के मीडिया प्रभारी डॉ. सुनील संचय ने बताया कि इस अवसर पर प्रतिष्ठाचार्य, अतिशय क्षेत्र नवागढ़ के निर्देशक ब्रह्मचारी जयकुमार निशांत भैया, डॉ. सनतकुमार जैन जयपुर, पंडित जयकुमार जैन दुर्ग, पंडित संतोष शास्त्री आदि विद्वतवर्ग ने अतिशय क्षेत्र गिरार गिरी में 30 दिसंबर से 1 जनवरी तक होने वाले त्रिदिवसीय कार्यक्रम की पत्रिका का विमोचन किया। गिरार गिरी अतिशय क्षेत्र के महामंत्री प्रदीप कुमार जैन मड़ावरा ने बताया कि अतिशय क्षेत्र गिरार गिरी में 16 से 23 जनवरी तक होने जा रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान मुनि श्री समत्वसागर जी महाराज और मुनि श्री शीलसागर जी महाराज के सान्निध्य में किया जाएगा।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
देव शास्त्र गुरु की आराधना से पार होता संसार सागर : आचार्य कल्प पुण्यसागर जी ने कहा-सेवा-दान से मिटती है दरिद्रता
भक्तामर विधान के 44वें दिन 17 पुण्यार्जक परिवारों ने 48 अर्घ्य चढ़ाए। अब इसके चार दिन शेष हैं। आचार्यश्री शांति सागर जी महाराज की स्मृति में बच्चों ने जीवंत झांकी सजाई। वयोवृद्ध श्रावकों का सम्मान कार्यक्रम में सम्मान किया गया। धरियावद से पढ़िए, श्रीफल साथी अशोककुमार जेतावत की यह रिपोर्ट...
धरियावद • अशोक कुमार जेतावत • 13-09-2026, 07:49 pm
कलाकुंज जैन मंदिर में 44 दिवसीय विधान में अर्पित किए अर्घ्य : संगीतमय भक्ति और जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने लिया पूजन का लाभ
श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर,कलाकुंज, मारुति स्टेट में वात्सल्य सेवा समिति, कलाकुंज अवधपुरी के तत्वावधान में चल रहे 44 दिवसीय पार्श्वनाथ कल्याण स्तोत्र मंदिर विधान का पंचम दिवस रविवार को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। आगरा से पढ़िए, शुभम जैन की यह खबर...
आगरा • Shreephal Jain News • 13-09-2026, 07:48 pm



