चावल पर सूक्ष्म लेखन की कृति ‘कलश’ का विमोचन: गणाचार्य श्री विराग सागर के अंतिम उपदेश हैं अंकित

पट्टाचार्य महोत्सव के अवसर पर सुमति धाम इंदौर स्थित सभा मंडप में चावल के दानों पर जयपुर की नीरू छाबड़ा के सूक्ष्म लेखन द्वारा निर्मित अनोखी कृति ‘कलश’ का भव्य विमोचन हुआ। इस कृति में चावल पर सूक्ष्म लेखन कलाकार नीरू छाबड़ा ने गणाचार्य श्री विराग सागर गुरुदेव के अंतिम उपदेश को 481 चावलों पर अंकित किया है। जयपुर से पढ़िए, मनोज जैन नायक की यह खबर...
जयपुर। पट्टाचार्य महोत्सव के अवसर पर सुमति धाम इंदौर स्थित सभा मंडप में चावल के दानों पर जयपुर की नीरू छाबड़ा के सूक्ष्म लेखन द्वारा निर्मित अनोखी कृति ‘कलश’ का भव्य विमोचन हुआ। इस कृति में चावल पर सूक्ष्म लेखन कलाकार नीरू छाबड़ा ने गणाचार्य श्री विराग सागर गुरुदेव के अंतिम उपदेश को 481 चावलों पर अंकित किया है। इस उत्कृष्ट कृति का विमोचन आचार्य श्री विशुद्ध सागर महाराज के करकमलों से हुआ। इस अवसर पर कलाकार नीरू छाबड़ा, प्रदीप छाबड़ा, प्रतीक गंगवाल, सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। मुनिश्री समत्व सागर ने आचार्य श्री को कृति में लिखे गए उपदेशों की जानकारी दी। जिसे सुनकर आचार्य श्री ने कलाकार नीरू छाबड़ा को आशीर्वाद प्रदान किया। संघ के समस्त मुनियों ने भी इस अद्भुत कृति का अवलोकन किया और सराहना की।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
तपश्चरण से जीवन में निखार और परिणामों में निर्मलता : इंद्रियों पर विजय को बताया सबसे बड़ी तपस्या
ललितपुर में पर्युषण पर्व के दौरान मुनि विशदसागर महाराज ने कहा कि इच्छाओं का निरोध, ध्यान और स्वाध्याय ही सच्चा तप है। जैन मंदिरों में पूजन, अभिषेक, शांतिधारा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम जारी हैं। पढ़िए श्रीफल जैन न्यूज की रिपोर्ट।
इंदौर • Shreephal Jain News • 22-09-2026, 07:42 pm
उत्तम तप धर्म की हुई श्रद्धापूर्वक आराधना : पीठ में अभिषेक, पूजन और प्रतिक्रमण से गूंजा जिनालय
पीठ में दशलक्षण महापर्व के सातवें दिन उत्तम तप धर्म की आराधना हुई। श्रीजी का अभिषेक, पूजन, आरती एवं प्रतिक्रमण संपन्न हुआ। जीवनलता-गोवर्धन डेचिया सहित परिवारों ने पुण्यार्जन किया। पढ़िए श्रीफल जैन न्यूज की रिपोर्ट।
पीठ • Shreephal Jain News • 22-09-2026, 07:41 pm



