इंदौर। जैन पत्रकार परिषद ने इंदौर की रेखा संजय जैन को प्रदेश संयोजक पद पर मनोनीत किया है। परिषद के वरिष्ठ प्रदेश संयोजक दीपक दुग्गड द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से 31 दिसंबर 2027 तक के लिए की गई है। नियुक्ति आचार्य विश्वरत्न सागर सूरीश्वर के आशीष से की गई है। परिषद ने विश्वास व्यक्त किया है कि रेखा संजय जैन अपनी कुशलता एवं समर्पण से परिषद की गतिविधियों को नई ऊंचाई प्रदान करेंगी तथा पद की गरिमा को कायम रखते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगी। परिषद ने उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की है। नियुक्ति पर परिषद के सभी प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिला संयोजकों ने हर्ष व्यक्त किया है।

मुनि श्री का आशीर्वाद और मार्गदर्शन

रेखा संजय जैन वर्तमान में श्रीफल मीडिया समूह की संपादक हैं। जैन समाज के सामाजिक, धार्मिक और पारिवारिक कार्यक्रमों में वे बढ़-चढ़कर भाग लेती हैं। अंतर्मुखी मुनिश्री पूज्यसागर जी महाराज के मार्गदर्शन और आशीर्वाद से पत्रकारिता जगत में उन्होंने विशिष्ट स्थान बनाया है।

इन्होंने दी शुभकामनाएं और बधाइयां

इस नियुक्ति पर दिगंबर जैन सामाजिक संसद कीर्ति स्तंभ अध्यक्ष आनंद गोधा, नवीन गोधा, हर्ष जैन के अलावा दिगंबर जैन समाज के श्रेष्ठीजन कैलाश वेद, दिलीप पाटनी, नरेंद्र वेद, इंद्रकुमार सेठी, टीके वेद, डीके जैन, डॉ. जैनेंद्र जैन, राजेश जैन दद्दू, जैनेश झांझरी, प्रीतम लखवाल, महिला मंडल अध्यक्ष साधना दगड़े, निधि जैन, पिंकी कासलीवाल आदि ने शुभकामनाएं और बधाइयां दी हैं।