
आचार्य श्री ने विरागोदय तीर्थ में होने वाले शिक्षा, स्वास्थ्य, जीव दया, गौशाला सहित अनेक जनकल्याणकारी कार्यों की परिकल्पना को बताया, उन्होंने इस परिकल्पना को साकार करने के लिए वर्ष 2023 में एक से 15 फरवरी तक आयोजित होने वाले महामहोत्सव की विविध विशेषताओं को बताया। समिति के पदाधिकारी रतन चंद्र सेवानिवृत्त शिक्षक ने पत्रकारों से सक्रिय योगदान की अपेक्षा की।
इस अवसर पर पत्रकार सम्मेलन की मुख्य अतिथि आचरण समाचार पत्र की प्रबंध संपादक निधि जैन, विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार राजेश रागी बकस्वाहा, सुधीर विद्यार्थी दमोह ने कहा कि विरागोदय तीर्थ की योजनाएं निश्चित तौर से जनकल्याण की है, जो बुंदेलखंड ही नहीं, देश के आमजन समाज के लिए वरदान साबित होगी। पत्रकारों ने इस पुनीत कार्य में अपने योगदान के प्रति संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन संयोजक मनीष विद्यार्थी शाहगढ़ किया। आभार कवीश सिंघई पथरिया ने व्यक्त किया।
समिति ने पत्रकारों का किया सम्मान
आयोजक विरागोदय लोक कल्याण ट्रस्ट एवं विरागोदय तीर्थ महामहोत्सव समिति के कार्यकारी अध्यक्ष प्रकाश चंद्र सराफ व अन्य पदाधिकारियों ने बुंदेलखण्ड अंचल से आए पत्रकारों को साहित्य, कलम, डायरी,स्मृति चिह्न व वस्त्रादि भेंटकर सम्मानित किया, जिसमें प्रमुखतः निधि जैन, राजेश रागी, मनीष विद्यार्थी, सुधीर विद्यार्थी, अटल राजेंद्र जैन, आदेश सेठ, कवीश सिंघई, जयकुमार जलज, अजय सराफ, संजय, सुदर्शन, बिरल, हरवेंद्र सिंह ठाकुर, मुकेश सिंह राठौर, रामअवतार पाली आदि शामिल हैं।



