महरौनी नगर के टीकमगढ़ रोड स्थित बड़े जैन मंदिर में ससंघ विराजित आचार्य निर्भय सागर जी ने प्रेसवार्ता की और महरौनी मीडिया के समस्त पत्रकारों को आर्शीवाद स्वरूप सम्मानित किया। महरौनी से पढ़िए, यह खबर...
महरौनी/ललितपुर। महरौनी नगर के टीकमगढ़ रोड स्थित बड़े जैन मंदिर में ससंघ विराजित आचार्य निर्भय सागर जी ने प्रेसवार्ता की और महरौनी मीडिया के समस्त पत्रकारों को आर्शीवाद स्वरूप सम्मानित किया। प्रेसवार्ता के माध्यम से आचार्य निर्भय सागर महाराज ने अनेक बिंदुओं पर चर्चा कर जनमानस को शांति, अहिंसा एवं सदमार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि भारत के समस्त धर्म सनातन धर्म के ही अंग हैं। उन्होंने पथभ्रष्ट लोगों को धर्म पथ पर चलने की राह दिखाई। आचार्य श्री ने एक आमजन मानस से लेकर जैन संत तक के सफर को विस्तार से समझाया कि मनुष्य को संत बनने के लिए मिट्टी से सोना बनने जैसा तप त्याग करना पड़ता है। प्रेस वार्ता में पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों का बड़े ही विनम्र भाव से उन्होंने उत्तर दिए। जो आम जन मानस के जीवन को संवारने में विशेष महती भूमिका निभाएंगे। प्रेस वार्ता का संचालन पवन मोदी ने किया तो वही सभी का आभार प्रमोद सिंघई ने किया।यह रहे मौजूद
इस मौके पर महरौनी मीडिया से ताहर सिंह, देवेंद्र तिवारी, शैलेन्द्र नायक, संजय भोंडेले, निशु दुबे व ऋषि तिवारी सहित सकल दिगम्बर जैन पंचायत अध्यक्ष कोमल चन्द्र सिंघई, अभिनंदन सिंघई, प्रमोद सिंघई, अनिल मिठ्या, बाबा, राजेश मलैया, राजा चौधरी उपस्थित रहे।




