संस्थापक प्रदेश अध्यक्ष (मध्यप्रदेश इकाई) नीलेशकुमार सुराणा जैन 'हिन्दू शेर' जावरा ने प्रदीप जैन को जैन राष्ट्रीय एकता संगठन मध्यप्रदेश इकाई का वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप जैन ने मध्यप्रदेश में जैन राष्ट्रीय एकता संगठन का महत्वपूर्ण उदेश्य सकल जैन समाज को एकजुट करने की प्राथमिकता बताई। पढ़िए इंदौर से यह खबर...
इंदौर। जैन राष्ट्रीय एकता संगठन के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय आर शाह (अहमदाबाद), राष्ट्रीय उपाध्यक्ष स्वप्निल शाह (अहमदाबाद), राष्ट्रीय महामंत्री भुनेश रुपेरा (अहमदाबाद) एवं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष निशा पारीख (अहमदाबाद) की सहमति से संस्थापक प्रदेश अध्यक्ष (मध्यप्रदेश इकाई) नीलेशकुमार सुराणा जैन 'हिन्दू शेर' जावरा ने प्रदीप जैन को जैन राष्ट्रीय एकता संगठन मध्यप्रदेश इकाई का वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। प्रदीप जैन महावीर संदेश के प्रधान संपादक हैं। आपको यह दायित्व समाज के प्रति आपकी कर्त्यव्यनिष्ठा, कार्यशैली को देखकर दिया गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष (मध्यप्रदेश) प्रदीप जैन ने पदाधिकारियों का आभार माना है।
इन समाज जनों ने दी बधाइयांजैन की नियुक्ति पर हार्दिक हुंडिया, किशोर भंडारी, डॉ.अखिल बंसल, राजेश नाहर, राजेश शर्मा, जीवनलाल जैन, दीपक दुग्गड, अनिल लालवात, विजय जैन, नीलेश जैन, उमेश कोठारी, पवन सुराणा, पवन नाहर, गौरव दुग्गड, अखिलेश जैन आदि ने बधाई दी। वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप जैन ने कहा कि मध्यप्रदेश में जैन राष्ट्रीय एकता संगठन का महत्वपूर्ण उदेश्य सकल जैन समाज को एकजुट करना, जैन साधार्मिक भाई बहनों को माइनॉरिटी से संबंधित जानकारी भी उपलब्ध करना और जैन समाज में घटते राजनैतिक वर्चस्व को पुन कायम कर राजनीति में प्रतिनिधित्व दिलवाना है।




