जैन समाज के लोगों से अपील : डोंगरगढ़ जाने का कार्यक्रम स्थगित करें

इंदौर के जैन समाज ने अपील करते हुए कहा है कि हम में से कोई भी नहीं चाहेगा कि हमारे गुरुवर को हमारे कारण किंचित भी तकलीफ हो, यही कारण है कि सभी मुनि संघ एवं मुनिराजों को भी कहा गया है कि वे डोंगरगढ़ की ओर प्रस्थान ना करें। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट....
इंदौर। जिनशासन को स्वर्णिम युग प्रदान करने वाले सर्व पूज्य महामहिम आचार्य भगवंत श्री विद्यासागर जी महामुनिराज के उत्तम स्वास्थ्य लाभ के लिए भारत वर्षीय जैन समाज चिंतित है। आचार्य भगवंत अभी चंद्रगिरी तीर्थ डोंगरगढ़ छत्तीसगढ़ में विराजमान हैं। बड़ी संख्या में भक्तों के पहुंचने से वहां असुविधाएं उत्पन्न हो रही हैं। आचार्य भगवंत को भी प्रतिकूलता उत्पन्न हो रही है। इंदौर के जैन समाज ने अपील करते हुए कहा है कि हम में से कोई भी नहीं चाहेगा कि हमारे गुरुवर को हमारे कारण किंचित भी तकलीफ हो, यही कारण है कि सभी मुनि संघ एवं मुनिराजों को भी कहा गया है कि वे डोंगरगढ़ की ओर प्रस्थान ना करें क्योंकि समस्त मुनिराजों, आर्यिकाओं आदि के पहुंचने से भक्तों की भीड़ अत्यधिक हो जाएगी। अगले निर्देश तक हम संयम रखें और पूज्य गुरुदेव के स्वास्थ्य लाभ हेतु नियमित णमोकार मंत्र का जाप- अनुष्ठान आदि करें।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
राष्ट्रीय पदाधिकारियों का सम्मान, अधिवेशन के लिए मनुहार पत्रिका भेंट : 3 जनवरी 2027 को जबलपुर में होगा दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन का 31वां राष्ट्रीय अधिवेशन
दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के 31वें राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों के तहत इंदौर में राष्ट्रीय पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। जबलपुर में 3 जनवरी 2027 को होने वाले अधिवेशन के लिए मनुहार पत्रिका भेंट कर आत्मीय निमंत्रण दिया गया। पढ़िए श्रीफल साथी जबलपुर की यह रिपोर्ट।
इंदौर • Shreephal Jain News • 01-10-2026, 10:09 pm
‘कौन बनेगा प्रज्ञा शिरोमणि’ के फाइनल में पहुंचीं रामगंजमंडी की रेखा जैन शाह : देशभर के 3 हजार प्रतिभागियों में चयनित 20 प्रतिभाओं में बनाया स्थान
कौन बनेगा प्रज्ञा शिरोमणि’ प्रतियोगिता की ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा में रामगंजमंडी की रेखा जैन शाह का चयन देशभर के 20 फाइनल प्रतिभागियों में हुआ है। प्रतियोगिता का फाइनल 4-5 अक्टूबर को अजमेर में आयोजित होगा। पढ़िए श्रीफल साथी अभिषेक जैन लुहाड़िया की यह रिपोर्ट।
रामगंजमंडी • Shreephal Jain News • 01-10-2026, 07:39 pm



