दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप जीनियस द्वारा 14 जनवरी को अरिहंत फार्म हाउस राउ में ऊचाइयां थीम पार्टी का आयोजन किया गया। यह थीम पार्टी में नववर्ष, मकरसंक्रांति एवं गणतंत्र दिवस पर आधारित थी । इस अवसर पर जीनियस सदस्यों ने मनोरंजक गेम्स खेले, पढ़िए राजीव सिंघई मोनू की रिपोर्ट। 
राउ । दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप जीनियस द्वारा 14 जनवरी को अरिहंत फार्म हाउस राउ में ऊचाइयां थीम पार्टी का आयोजन किया गया। यह थीम पार्टी में नववर्ष, मकरसंक्रांति एवं गणतंत्र दिवस पर आधारित थी। जिसमें जीनियस संयोजको द्वारा जीनियस सदस्यों का स्वागत तिल गुड़ एवं ढोल धमाकों से किया गया। साथ ही एंट्री गेम, कपल गेम एवं अन्य मनोरंजक गेम खिलाए गए। पार्टी में बच्चों का विशेष ध्यान रखा गया उनके लिए पतंग के साथ साथ मनोरंजक कार्टून चेयर रेस खिलाई गई।

साथ ही सुस्वदिष्ट भोजन का आयोजन किया गया। जीनियस के विभिन्न सहयोगियों का मंच द्वारा सम्मान किया गया, साथ ही संयोजको का सम्मान एवं विभिन्न गेम्स का पुरस्कार वितरण किया गया।

जीनियस परिवार संस्थापक संरक्षक विजय इंदिरा जी बड़जात्या के आशीर्वाद एवं ग्रुप अध्यक्ष संजय बरखा बड़जात्या, सचिव जितेंद्र रानू पोरवाल एवं कोषाध्यक्ष हेमंत किरण पाटनी के सहयोग से मीटिंग बहुत शानदार हुई।

ये रहे मौजूद  

मीटिंग में पधारे वरिष्ठ जन दिलीप प्रमिला पाटनी, टी.के. मंजू वेद, विजय मंजू अजमेरा, पवन रेखा गोधा,अक्षय लीना कासलीवाल द्वारा शानदार मीटिंग के लिए सभी संयोजको अजीत स्मिता गंगवाल, प्रणय आरती पटौदी, मयंक मेघा पटौदी,सचिन अलका जैन,रितेश वीना जैन एवं रवि सोनल जी बड़जात्या को बहुत बधाई दी गई। मंच से सबको संयोजित करने का कार्य जीनियस वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशीष वैशाली जैन द्वारा किया गया। मीटिंग के अंत मे आशीष जैन द्वारा सभी का आभार प्रकट किया। एवं अगली पार्टी के लिए अग्रिम शुभकामनाएं प्रदान की।